Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahayojna 2031: अनियोजित विकास पर लगेगा अंकुश, तेजी से पूरा हो आगरा महायोजना-2031 का सर्वे

प्रमुख सचिव आवास ने दिए आदेश। जनवरी-2021 में बनकर तैयार होगा फाइनल ड्राॅफ्ट।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Wed, 16 Sep 2020 04:19 PM (IST)
Hero Image
Mahayojna 2031: अनियोजित विकास पर लगेगा अंकुश, तेजी से पूरा हो आगरा महायोजना-2031 का सर्वे

आगरा, अमित दीक्षित। कोराेना संक्रमण के बीच आगरा महायोजना-2031 का सर्वे तेजी से पूरा करने के लिए कहा गया है। प्रमुख सचिव, आवास व नियोजन दीपक कुमार ने सर्वे का कार्य जल्द पूरा करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जनवरी-2021 तक महायोजना का फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार होगा। यह पहला मौका है जब महायोजना दस साल की होगी। एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि महायोजना के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई है। कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के लिए कहा गया है।

फायदा

- अनियोजित विकास पर अंकुश लगेगा।

- सुनियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

- यातायात और परिवहन सुगम होगा।

- आधारभूत संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा।

पहली महायोजना:

- आगरा की पहली महायोजना वर्ष 1980-2001 तक लागू रही।

- इस महायोजना पर 40 फीसद ही काम हुआ।

दूसरी महायोजना:

- वर्ष 2001 से 2021 तक दूसरी महायोजना चलेगी।

- अब तक 35 फीसद काम पूरा हुआ है।

- शहर को सात जोन में बांटा गया है जिसमें जोन दो और छह में सबसे अधिक काम हुआ है।

आगरा महायोजना-2021 में यह कार्य पूरे नहीं हुए

- दो ट्रांसपोर्ट नगर और बस अड्डों का निर्माण नहीं हुआ।

- इनर रिंग रोड के तीन चरण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ।

- जोनल पार्क सिर्फ ताजनगरी में बना है। बाकी छह जोन में पार्क नहीं बने हैं।

- हाईटेक पार्क का निर्माण नहीं किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें