Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fatehpur Seat: जीत के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत, तीन मई को आएंगी प्रियंका गांधी; फतेहाबाद में होगा रोड शो

कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा को अपनी मजबूत सीट आंकती है और गठबंधन से भी इसको इसी लिए लिया गया है। वर्ष 2009 और वर्ष 2019 में के लोकसभा चुनाव में पार्टी दूसरे स्थान पर रही है। भाजपा ने इस सीट से मौजूद सांसद राजकुमार चाहर और बसपा ने रामनिवास शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन यहां मजबूती से टक्कर दे रहा है।

By Ambuj Upadhyay Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 28 Apr 2024 10:38 PM (IST)
Hero Image
तीन मई को फतेहाबाद में प्रियंका गांधी का रोड शो

जागरण संवाददाता, आगरा। Priyanka Gandhi Fatehpur Visit: फतेहपुर सीकरी लोकसभा से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए जनसमर्थन जुटाने तीन मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आ रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से और उनके स्वयं प्रत्याशी उनका रोड शो कराने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब उनका रोड शो फाइनल हो गया है, लेकिन ये कितने

कांग्रेस फतेहपुर सीकरी लोकसभा को अपनी मजबूत सीट आंकती है और गठबंधन से भी इसको इसी लिए लिया गया है। वर्ष 2009 और वर्ष 2019 में के लोकसभा चुनाव में पार्टी दूसरे स्थान पर रही है। भाजपा ने इस सीट से मौजूद सांसद राजकुमार चाहर और बसपा ने रामनिवास शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

मल्लिकार्जुन खरगे की मांग 

वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन यहां मजबूती से टक्कर दे रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार और क्षेत्र के लोगों में जोश भरने और उनको अपने लिए लामबंद करने को पार्टी के स्टार प्रचारकों की मांग कर रही है। इसमें सबसे पहला नाम प्रियंका गांधी का था। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मांग भी है।

ऊर्जा के संचार के लिए आ रही प्रियंका गांधी 

प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार प्रियंका गांधी का रोड शो ही चाहते थे, क्यों कि गत विधानसभा चुनाव में वे पार्टी के खेरागढ़ से प्रत्याशी थे। वहां प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ था और भीड़ उमड़ी थी। ये भीड़ वोटों में भी बदली और 60 हजार वोट सिकरवार को मिले थे, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। वे इस बार पूरी ताकत से लोगों के बीच जुटे हैं और ऊर्जा का संचार के लिए प्रियंका गांधी को फिर बुलाया जा रहा है।

सीधे फतेहपुर आएंगी प्रियंका गांधी

इस बार वे फतेहाबाद बाजार में रोड शो करेंगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि रोड शो कितने किलोमीटर का होगा ये अभी तय किया जाएगा। वे दोपहर दो बजे के बाद सीधे फतेहाबाद आएंगी और यहीं रोड शो होगा।

यह भी पढ़ें: Election 2024: तय हुआ कार्यक्रम, कल आएंगे सपा अध्यक्ष, आगरा के जीआइसी मैदान में होगी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा