Move to Jagran APP

अगर सही रहा सब तो जल्‍द ही आगरा को मिलेगा एक और डीम्‍ड विवि Agra News

आगरा कॉलेज ने तैयार किया ड्राफ्ट। लोकसभा में सांसद एसपी सिंह बघेल के मांग उठाने के बाद कवायद। 20 दिन में शासन और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Thu, 18 Jul 2019 09:18 PM (IST)
Hero Image
अगर सही रहा सब तो जल्‍द ही आगरा को मिलेगा एक और डीम्‍ड विवि Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर सब कुछ सही रहा तो आगरा में एक और डीम्‍ड विवि बन सकता है। दयालबाग डीम्‍ड विवि के बाद यह दूसरा डीम्‍ड विवि होगा। आगरा कॉलेज को डीम्ड विवि बनाए जाने के लिए ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। इसे 20 दिन में तैयार कर केंद्र सरकार और शासन को भेजा जाएगा।

आगरा कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके साथ ही इंजीनियङ्क्षरग और विधि संकाय है। इसमें बीटेक, बीए एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित हैं। ऐसे में पिछले दिनों सांसद एसपी सिंह बघेल द्वारा लोकसभा में आगरा कॉलेज को डीम्ड विवि बनाए जाने की मांग की थी। प्राचार्य डॉ. वीके माहेश्वरी ने बताया कि कॉलेज को डीम्ड विवि बनाने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसे 20 दिन में तैयार कर लिया जाएगा। कॉलेज अधिकांश मानक पूरे करता है, जहां कमी होगी, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।

ये किए जा रहे प्रयास

  • आगरा कॉलेज मैदान में एलईडी फ्लड लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे रात में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। साथ ही गंगाजल की आपूर्ति कॉलेज परिसर में कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • पूरे परिसर में वाई फाई की सुविधा दी जाएगी।
  •  रैन वाटर हार्वेस्टिंग का प्लांट लगाया गया है, एक संस्था के सहयोग से एक और प्लांट लगाया जा रहा है
  •  केडी हॉस्टल और गल्र्स हॉस्टल में एलईडी टीवी लगाई जा रही हैं।
  •  गंगाधर शास्त्री भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

आंबेडकर विवि से पुराना है आगरा कॉलेज

आंबेडकर विवि की स्थापना एक जुलाई 1927 को हुई थी। वहीं, आगरा कॉलेज की स्थापना पंडित गंगाधर शास्त्री ने 1823 में की थी। 1883 तक यह राजकीय कॉलेज रहा। इसके बाद से प्रबंधन समिति द्वारा कॉलेज संचालित किया जा रहा है।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें