Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महंगाई के विरोध में हार्न बजाकर किया प्रदर्शन

देहात में जगह-जगह हुआ सरकार का विरोध कई जगह किसाने नेताओं को किया गया नजरबंद

By JagranEdited By: Updated: Fri, 09 Jul 2021 06:10 AM (IST)
Hero Image
महंगाई के विरोध में हार्न बजाकर किया प्रदर्शन

जागरण टीम, आगरा। कृषि विधेयक कानून और पेट्रोल डीजल की बढती कीमतों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विरोध किया। देहात अंचल में गुरुवार अलग-अलग जगहों पर भाकियू किसानों प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया।

फतेहाबाद: भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। उन्होंने ट्रैक्टरों का आठ मिनट तक हार्न बजा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। मंडल उपाध्यक्ष तातीराम जादौन, कोमल सिंह बघेल, जिला महासचिव करपाल सिंह फौजदार, सुनील अरोड़ा, गजेंद्र भाऊ, महाराज सिंह रहे। वहीं दूसरी ओर किसान नेता राजेश शर्मा ने फतेहाबाद शमशाबाद मार्ग पर हार्न बजा कर विरोध जताया।

एत्मादपुर: सिस्टम सुधार संगठन ने पेट्रोल, डीजल व गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संगठन के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व दिए गए ज्ञापन में लिखा कि प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है। नरेंद्र पाल सिंह, राजेश सविता, कपिल ठाकुर,नरेश चौहान, अविनाश,धर्मवीर सिंह, राहुल, मोहन ठाकुर, आशीष मौजूद रहे।

अछनेरा: गांव कुकथला में किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर बढ़ती महंगाई के विरोध मे प्रदर्शन किया। इसके बाद रुनकता में होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले ही चौकी इंचार्ज सोनू शर्मा ने किसान नेता को चौकी पर नजर बंद कर दिया। वहीं कस्बा में भाकियू के तहसील अध्यक्ष अर्जुन छौंकर को नजरबंद कर दिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। बरहन: ट्रैक्टर हार्न बजा प्रदर्शन करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाव बैनई मे ही रोक दिया। तहसील अध्यक्ष धमर्ेंद्र प्रधान सैकड़ों किसानों के साथ किसानों के हित की माग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर हार्न बजाकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने तहसील अध्यक्ष सहित किसानों को घर पर नजर बंद कर दिया।

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जागरण टीम, आगरा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के तत्वावधान में गुरूवार को ग्वालियर हाईवे पर प्रदर्शन किया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस किसानों को समझा कर वापस भेजा। गांव बाद से भाकियू के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे सैकड़ों किसान ग्वालियर हाईवे पर उतर आए। भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शन से यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने न्यू दक्षिणी बाइपास के नीचे रैली को रोक दिया। पुलिस की बिना अनुमति रैली करने पर कार्रवाई की बात पर किसान आग बबूला हो गए और हाईवे किनारे फुटपाथ पर ही बैठ गए। किसानों भीड़ देख पुलिस के भी हाथ -पांव फूल गए। किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने तीनों कृषि विधेयक कानून व पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में किशन वीर सिंह चाहर, रणवीर सिंह चाहर, मान सिंह, थान सिंह, रविद्र, राधेश्याम, हरिओम दीक्षित, विष्णु लवानिया, हेमंत चाहर, जगदीश लवानिया, धर्मवीर सिंह, यदुवीर सिंह, इंद्र सिंह, अनेक सिंह, गुरबचन सिंह, दिनेश मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें