Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी पर 'राज' के लिए कांग्रेस के निर्णय का इंतजार, पार्टी की बैठक में आज लग सकती है मुहर

Lok Sabha Election 2024 पूर्व सांसद राजबब्बर का लेकर बदली चर्चा दूसरे नाम को लेकर हो रहा विचार। खेरागढ़ से पार्टी सीट पर चुनाव लड़ चुके रामनाथ सिकरवार का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है। वहीं पार्टी के शहर में रहने वाले विभिन्न नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। जिले के पदाधिकारी भी पत्नी के लिए कतार में हैं।

By Ambuj Upadhyay Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 18 Mar 2024 07:18 AM (IST)
Hero Image
राजबब्बर के चुनाव लड़ने पर आज आ सकता है निर्णय।

जागरण संवाददाता, आगरा। गठबंधन के बाद सपा से मजबूत दावेदार कर फतेहपुर सीकरी सीट हासिल करने वाली कांग्रेस उस पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है।पार्टी की दो सूची जारी हो चुकी हैं। उप्र और सीकरी निर्णय नहीं हो सका है।

इस सीट पर पिछले दिनों सिने अभिनेता एवं पूर्व सांसद राजबब्बर का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद उनकी हरियाणा की गुरुग्राम या फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कई स्थानीय नेता, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी मजबूत दावेदारी की है।ऐसे में सभी को निर्णय का इंतजार है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को मुंबई में समाप्त हो गई है। अब पार्टी चुनाव से जुड़े निर्णय में रफ्तार पकड़ेगी। सोमवार को दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक है। इसमें सीकरी सीट पर भी चिंतन की उम्मीद जताई जा रही है। निर्णय कब तक आएगा इसको लेकर अलग-अलग कयास हैं।

11 मार्च को आने की थी संभावनाएं

सीकरी सीट पर पूर्व सांसद राजबब्बर 11 मार्च को अपने लिए संभावनाएं तलाशने आ रहे थे, लेकिन तारीख डलने के बाद उनका यात्रा समाप्त होने के बाद आना संभावित था। फिलहाल कोई नई तिथि नहीं आई है।

ये भी पढ़ेंः मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी के बदल गए तेवर, दूसरी शादी की, अब बच्चे पाई-पाई को मोहताज

सीकरी से ये हैं दावेदा

पार्टी सूत्रों के अनुसार वे सीकरी से मन नहीं बना पा रहे हैं, जबकि उनका हरियाणा को लेकर नाम अधिक चर्चा में है। राजबब्बर वर्ष 2009 और वर्ष 2019 में सीकरी सीट पर मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल सकी थी।

ये भी पढ़ेंः एल्विश की गिरफ्तारी में क्यों लगे 136 दिन, ये वाला वीडियो शेयर करना भी एक कारण; क्या हो सकती है 20 साल तक सजा

पार्टी के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता डा. सीपी राय भी सीकरी से मैदान में उतरने की तैयारी में है। उन्हाेंने अपनी मजबूत दावेदारी शीर्ष नेतृत्व से की है। पार्टी की प्रमुख सीटों में से एक सीकरी पर निर्णय का सभी को इंतजार है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें