Move to Jagran APP

UP: आगरा में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने क‍िया सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ, बोले- निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई

MP sports competition In Agra आगरा में मिनी मैराथन को हरीझंडी राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ क‍िया। इस दौरान जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के सवाल पर वो बचते हुए नजर आए। उन्‍होंने स‍िर्फ इतना कहा क‍ि जांच के बाद केन्द्र सरकार कार्रर्वा करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Thu, 19 Jan 2023 11:18 AM (IST)
Hero Image
आगरा में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने क‍िया सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ

आगरा, जासं। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत आगरा आयोजित हो रही मिनी मैराथन का पूर्व खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने शुभारंभ क‍िया। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने पर सांसद स्पष्ट बोलने से बचते हुए नजर आए। गुरुवार को आगरा में वे सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ में आए थे। मिनी मैराथन को हरीझंडी दिखाने से पहले मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पहलवानों के मामले की पूरी जानकारी नहीं है। केंद्र सरकार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि देश के देश के खिलाडियोंमें बहुत संभावना, वो अब जीतने लगे हैं, अब मेहनत, ध्यान, प्रशिक्षण आदि पर खिलाडी ध्यान दें तो हम विश्वपटल पर छा जायेंगे। अब खिलाडी बाबू गिरी नही करते, सिर्फ खेल और ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं इसलिए सफल हो रहे हैं। बाकी व्यवस्था फेडरेशन संभालती है।

जी-20 देश के प्रतिनिधियों की मेजबानी को लेकर उन्होंने कहा कि देश को दुनिया का स्वागत करने का मौका मिल रहा है, यहां का हर व्यक्ति देश का राजदूत है, इसलिए शहर, राज्य और देश का मान बढ़ाने के लिए सभी देशों के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत करें।

सुबह 9.30 बजे सेंट जोंस कालेज मैदान से मिनी मैराथन शुरू हुई। इसमें आगरा के सांसद और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और मेयर नवीन जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एमजी रोड से होकर मिनी मैराथन सुबह 10.30 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। यहां समापन के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितिरित किए जाने हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें