Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir Ayodhya: दो अगस्त को ब्रज से अयोध्या पहुंचेगी रजत शिला, कान्हा की धरा पर हुआ विशेष पूजन

Ram Mandir Ayodhya बांकेबिहारी मंदिर से शुरू हुई यात्रा के बाद यमुना पूजन व सुदामा कुटी में भी हुआ रजत शिला का पूजन। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगा रजत शिला का पूजन।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 31 Jul 2020 03:24 PM (IST)
Hero Image
Ram Mandir Ayodhya: दो अगस्त को ब्रज से अयोध्या पहुंचेगी रजत शिला, कान्हा की धरा पर हुआ विशेष पूजन

आगरा, जेएनएन। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। मंदिर नींव में ब्रजरज से निर्मित रजत शिला भी पहली पांच ईंटों के साथ स्थापित होगी। इस रजत शिला का ब्रज के मंदिर और देवालयों में पूजन हुआ। तो ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भी शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सेवायतों ने रजत शिला का पूजन किया। इसके बाद रजत शिला यात्रा पहुंची केशीघाट यहां रजत शिला का यमुनाजल व दुग्धाभिषेक कर सुदामा कुटी पहुंचाया। जहां महंत सुतीक्ष्णदास के सान्निध्य में रजत शिला का पूजन हुआ।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में ब्रज की रजतशिला की स्थापना नया इतिहास रचने जा रही है। पूरे ब्रज में शिला पूजन होने के बाद शुक्रवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर में मंदिर सेवायत गोपी गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, भीकचंद्र गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, सुमन गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन किया। इसके बाद रजत शिलायात्रा केशीघाट पहुंची। यहां महंत सुतीक्ष्णदास, महंत डॉ. आदित्यानंद, स्वामी देवानंद, स्वामी सत्यमित्रानंद, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, महंत मोहिनीबिहारी शरण समेत ब्रजगोपियों ने शिला का यमुनाजल और दूध से अभिषेक किया। यहां से यात्रा सुदामा कुटी पहुंची। जहां महंत सुतीक्ष्ण दास के सान्निध्य में रजत शिला का वैदिक रीति से पूजन हुआ। तो संतों के जयश्रीराम के नारे से वातावरण गूंज उठा। राम संजीवन दास, श्याम दास, जगत नारायण दास, शिवसेवक दास, नंदकिशोर अग्रवाल, मोहन कुमार शर्मा, अनमोल गौतम, मनमोहन दास, कल्याण दास, गोपेश दास, सियाराम दास समेत अनेक संत मौजूद रहे। अंत में रजत शिला को गोपालखार स्थित भागवत मंदिरम में विश्राम दिया गया। यहां से रजत शिलायात्रा शुरू होकर एक अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेगी। जहां शिला का पूजन होने के बाद दोपहर 1 बजे अयोध्या के लिए यात्रा रवाना होगी। 

इससे पूर्व गुरुवार को ब्रजबिहारी कॉलोनी में धर्मरक्षा संघ के रजत शिला यात्रा संयोजक गोपेश गोस्वामी ने बताया था कि ब्रजमंडल के मंदिर, देवालयों में पूजी गई रजत शिला में ब्रज की रज, यमुना एवं कुंडों का जल शामिल है। जिसका प्रथम पूजन व अनावरण श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने किया। इसके बाद संतों व ब्रजवासियों ने इसका पूजन किया।