Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: तीसरी कक्षा की बालिका से दुष्कर्म, आरोपित ने डराया; 'मां को बताई बात तो गला घाेंट देगी'

Rape With Class Third Girl Agra Update News आठ साल की बालिका अक्सर पड़ोस में रहने वाले आजाद के बच्चों संग खेलती थी। आरोपित बालिका को कमरे ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बालिका की हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर और बालिका के घरवालों को बताया कि सीढ़ी से गिरी है। डॉक्टर से बालिका से बातचीत की तब हकीकत का पता लगा।

By Ali Abbas Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 28 Aug 2024 11:44 AM (IST)
Hero Image
Agra Crime News: बालिका से दुष्कर्म की घटना में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्ष की बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित आजाद राठौर छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे खुद अस्पताल लेकर लेकर पहुंचा। स्वजन और चिकित्सकों को बताया कि बच्ची उसके घर में खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई है। आरोपित ने बच्ची को डरा दिया था कि उसने अपनी मां को यह बात बताई तो वह उसका गला घोंट देगी।

दहशत के चलते बच्ची ने कुछ नहीं बताया। महिला चिकित्सक को उसकी हालत देखकर शक हुआ, उसने बच्ची से बातचीत और काउंसलिंग की। कई घंटे बाद बच्ची ने आरोपित आजाद राठौर द्वारा अपने साथ गलत हरकत करने की जानकारी दी। स्वजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित आजाद राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है। ताजगंज की रहने वाली तीसरी की छात्रा स्कूल से लौटने के बाद बराबर में रहने वाले घर में खेलने गई थी। आरोपित के आजाद राठौर के घर में भी छोटे बच्चे हैं, जिनसे छात्रा अक्सर खेलने जाती है।

सीढ़ी से गिरने की जानकारी दी

आरोपित उसे बहाने से अपने कमरे में ले गया। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी तो आजाद ने उसे धमकी दी, कहा कि उसके साथ जो हुआ है, यदि अपनी मां को बताया ताे वह उसका गला घोंट देगा। जिससे बच्ची बुरी तरह डर गई। आरोपित ने छात्रा के स्वजन को बताया कि वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई है। स्वजन के साथ ताजगंज के शांति मांगलिक अस्पताल लेकर गया। भर्ती करने वाले चिकित्सकों को की सीढ़ी से गिरना बताया।

ये भी पढ़ेःं UP Politics: बीसलपुर में भाजपा विधायक के पिता धरने पर बैठे, बोले- 'इससे तो अच्छी मायावती थीं, नहीं था भ्रष्टाचार'

महिला चिकित्सक को हुआ शक

शाम को महिला चिकित्सक ने छात्रा की हालत देखी तो उसे शक हुआ। महिला चिकित्सक ने छात्रा से बातचीत की तो पहले उसने यही बताया कि वह सीढ़ी से गिर गई है। मगर, कई घंटे तक बातचीत और काउंसलिंग के बाद महिला चिकित्सक ने छात्रा को विश्वास में लिया। तब छात्रा ने आरोपित आजाद राठौर द्वारा अपने साथ की गई हरकत की जानकारी दी। जिसे जानकर स्वजन सन्न रह गए। उन्होंने रात में ताजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir ठाकुर जी की मंगला आरती में दर्शन कर हर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध, वर्ष में एक बार मिलता है सौभाग्य

इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित आजाद राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर