Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: और बढ़ गईं भाजपा के पूर्व महामंत्री की मुश्किलें, पाक्सो और दुष्कर्म में रिमांड मंजूर

किशाेरी से भाजपा नेता के मैरिज होम में दुष्कर्म हुआ था। पुलिस जब पहुंची तब नेता ने गेट खाेलने में देरी की और आरोपित फरार हो गया। लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को शांतिभंग में जेल भेजा था। अदालत में बहस के दौरान उसे पाक्सो में रिमांड पर दिया गया है। लोगों में दुष्कर्म को लेकर आक्रोश दिख रहा है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:49 AM (IST)
Hero Image
भाजपा के पूर्व महामंत्री दुष्कर्म के केस में जेल में है।

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: पाक्सो और दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को भाजपा के पूर्व महामंत्री का रिमांड स्वीकृत होने के बाद उसकी मुश्किल बढ़ गई हैं। पुलिस ने भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के खिलाफ पाक्साे और दुष्कर्म के मामले में आरोपित बनाए जाने को रिमांड विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

पाक्सो एक्ट में रिमांड को लेकर वादी पक्ष और प्रेमचंद कुशवाह के अधिवक्ताओं के बीच एक घंटे से अधिक बहस चली। वादी और आरोपित पक्ष के अधिवक्ताओं का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने रिमांड स्वीकृत करने के आदेश दिए। पुलिस ने प्रेमचंद कुशवाह को शांति भंग की धारा में जेल भेजा था।

मैरिज होम में हुआ था किशाेरी से दुष्कर्म

सदर क्षेत्र की 14 वर्ष की किशोरी के साथ 21 अगस्त को भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रेमचंद कुशवाह के ताल फिरोज खां स्थित मैरिज होम में दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने प्रेमचंद के चालक भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि प्रेमचंद को शांति भंग में जेल भेजा था। किशोरी के स्वजन और जाटव महापंचायत का आरोप था कि भाजपा नेता ने मैरिज होम का गेट नहीं खोला, आरोपित को भागने का मौका दिया।

आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में भाजपा के पूर्व महामंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है। जिसे लेकर समाज के लोगों द्वारा ताल फिरोज खां में पंचायत की गई थी। राजनीतिक दलों द्वारा भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट किया था। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने प्रेमचंद कुशवाह को पाक्सो एवं दुष्कर्म के मामले में सहअभियुक्त बनाए जाने को प्रार्थना पत्र दिया था।

बाबा मैरिज होम पर बुलडोजर चलाओ 

भाजपा के पूर्व महामंत्री के मैरिज होम पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर मंगलवार जिलाधिकारी कार्यालय पर लोगों ने प्रदर्शन किया। डा. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। जिन पर बाबा बुलडोजर चलाओ लिखा हुआ था।

ये भी पढ़ेंः Amroha News: दुष्कर्म के बयान से पलटी नर्स, डा. बिलाल पर धमकाने की चार्जशीट; महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस

फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि पुलिस ने आरोपित प्रेमचंद कुशवाह को बचाने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने वाले राजेंद्र टाइटलर, भरत, विवेक बौद्ध, भारत कुमार आदि ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, मंगलवार को समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह भारतीय, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिनेश भारत, जाटव उत्थान समिति के संरक्षक देवकीनंदन सोन, धर्मेश सोनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार से कहा कि सम्मान की लड़ाई में वह परिवार के साथ हैं।

ये भी पढ़ेंः हिंदू युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म: जबरन मतांतरण-निकाह, पीलीभीत के मिन्हाज अहमद ने नाम बदलकर फंसाया

जाटव महा पंचायत की मुख्यमंत्री से की पांच मांग

जाटव महा पंचायत के धर्मपाल सिंह, लाल सिंह आर्या, जीपीएस धर्मेश ने मुख्यमंत्री ने पांच मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबाेधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया। प्रमुख मांगों में पीडिता के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने, आरोपित प्रेमचंद के सरकारी भूमि पर बने मैरिज होम को बुलडोजर से ध्वस्त करने और पीड़ित परिवार को आवास मांगा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर