Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2022: शनिश्चरी अमावस्या को पड़ेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, पड़ेगा इन राशियों पर प्रभाव

Solar Eclipse 2022 पहला सूर्य ग्रहण शनिचरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है जिसकी तिथि 30 अप्रैल है। 30 अप्रैल के दिन शनिवार और अमावस्या होने के चलते इसे शनिचरी अमावस्या कहा जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में आंशिक होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Mon, 11 Apr 2022 05:38 PM (IST)
Hero Image
Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण।

आगरा, जागरण संवाददाता। जल्द ही साल का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है। अप्रैल माह में ही साल का पहला ग्रहण पड़ेगा। हालाकि ये ग्रहण आंशिक होगा लेकिन फिर भी खगोलीय घटना का असर राशियों पर तो पड़ेगा ही। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी के अनुसार इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण होंगे। बता दें कि पहला सूर्य ग्रहण शनिचरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है जिसकी तिथि 30 अप्रैल है। 30 अप्रैल के दिन शनिवार और अमावस्या होने के चलते इसे शनिचरी अमावस्या कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा क्योंकि यह भारत से नहीं देखा जा सकेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि

साल में लगने वाले इन दोनों ग्रहण का मेष राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की मिलेगी। इतना ही नहीं, इस राशि के जातकों के काम की तारीफ हर जगह होगी। नौकरी के अलावा बिजनेस वालों के लिए भी ये ग्रहण शुभ साबित होने वाले हैं। नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर भी ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेंगे। पदोन्नति की संभावना है। वहीं, सिंह राशि की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसा कमाने के साथ-साथ निवेश का भी पूरा द्यान रखेंगे। काम संबंधी यात्रा भी लाभदायी हो सकती है।

धनु राशि

साल के पहले और दूसरे ग्रहण का धनु राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। नई नौकरी मिल सकती है। वहीं, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। धन वृद्धि की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पहले से ज्यादा मजबूती आएगी। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। अटके हुए काम में इस दौरान पूरे हो सकते हैं।  

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।