Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेट्रो के दो स्टेशनों में होगा बदलाव, जानिए सबसे पहले कौन सा स्‍टेशन बनेगा Agra News

ताज पूर्वी गेट और फतेहाबाद रोड स्टेशन है शामिल। सबसे पहले पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक के बनेंगे स्टेशन।

By Prateek GuptaEdited By: Updated: Fri, 20 Dec 2019 11:08 AM (IST)
Hero Image
मेट्रो के दो स्टेशनों में होगा बदलाव, जानिए सबसे पहले कौन सा स्‍टेशन बनेगा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मेट्रो के दो स्टेशनों में बदलाव होगा। पहला स्टेशन ताज पूर्वी गेट और दूसरा फतेहाबाद रोड है। स्टेशन में बदलाव 50 मीटर तक होगा। जल्द ही दोनों स्टेशनों की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी।

आगरा शहर में तीस किमी लंबा मेट्रो ट्रैक होगा। पहला ट्रैक 14 किमी और दूसरा 16 किमी का होगा। सबसे पहले ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा कॉरिडोर बनेगा। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक के मेट्रो स्टेशन का निर्माण सबसे पहले शुरू होगा। ताज पूर्वी गेट और फतेहाबाद स्टेशन को लेकर दिक्कत आ रही थी। पुरानी डीपीआर में बदलाव किया जा रहा है। अब इन दोनों स्टेशन में 50 मीटर का बदलाव किया जाएगा। फतेहाबाद स्टेशन टोरंट कार्यालय के ठीक सामने नहीं बनेगा बल्कि कुछ दूरी पर बनेगा। इसी तरह से ताज पूर्वी गेट स्टेशन टीडीआइ माल से थोड़ा आगे बनेगा।

योजना

- 80 मीटर प्लेटफार्म पर तीन कोच की मेट्रो चलेगी।

- 2021 दिसंबर तक सिविल वर्क पूरा करने की तैयारी है।

- 80 मीटर होगी एलीवेटेड स्टेशन की लंबाई। भूमिगत स्टेशन की लंबाई नियमानुसार होगी।

- 22.5 मीटर होगी मेट्रो के एक कोच की लंबाई।

यह होंगे स्टेशनों के नाम

प्रथम कॉरिडोर

स्थान, नाम

होटल ट्राइडेंट,ताज पूर्वी गेट

गेटवे होटल,फतेहाबाद रोड

पुरानी मंडी,ताजमहल

आगरा फोर्ट,आगरा फोर्ट

बिजली घर,जामा मस्जिद

हींग की मंडी,हींग की मंडी

एसएन मेडिकल कॉलेज,मेडिकल कॉलेज

आगरा कॉलेज,आगरा कॉलेज

राजा की मंडी,राजा की मंडी

आरबीएस कॉलेज,आरबीएस कॉलेज

आगरा यूनिवर्सिटी,यूनिवर्सिटी

आइएसबीटी,आइएसबीटी

गुरु का ताल,गुरु का ताल

सिकंदरा,सिकंदरा

द्वितीय कॉरिडोर

आगरा कैंट,आगरा कैंट

सदर बाजार,सदर बाजार

प्रतापपुरा चौराहा,प्रतापपुरा

कलक्ट्रेट,कलक्ट्रेट

सुभाषपार्क,सुभाषपार्क

सेंट जोंस कालेज,सेंट जोंस

हरीपर्वत चौराहा,संजय प्लेस

दीवानी,एमजी रोड

नेहरू नगर,नेहरू नगर

सुल्तानगंज पुलिया,सुल्तानगंज

कमलानगर,कमलानगर

रामबाग,रामबाग

मंडी के पास,नाम अभी तय नहीं

कालिंदी विहार,कालिंदी विहार 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें