Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra: अंतरिम बजट में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा, अब चमकेगा बटेश्वर धाम; बढ़ेगा पर्यटन

अंतरिम बजट में आगरा के पर्यटन कारोबार को सीधे तो कुछ नहीं मिला लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का लाभ यहां भी मिलेगा। यमुना किनारे स्थित शिव मंदिरों और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थली के रूप में प्रसिद्ध बटेश्वर दमक उठेगा। 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में 148 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया था।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:48 AM (IST)
Hero Image
अंतरिम बजट में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा, अब चमकेगा बटेश्वर धाम; बढ़ेगा पर्यटन

जागरण संवाददाता, आगरा। अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही है। इससे आगरा में धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में बटेश्वर चमक उठेगा। लक्षद्वीप के पर्यटन विकास से भारतीय पर्यटन स्थलों के विकास को पंख लगेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर की मद में बजट बढ़ाए जाने को भी पर्यटन कारोबारियों ने स्वागत योग्य कदम बताया है। आगरा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ताजमहल के चलते यहां वर्ष 2023 में 70 लाख से अधिक भारतीय और विदेशी पर्यटक आए थे। यहां 3.5 लाख से अधिक लोग पर्यटन कारोबार पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। अंतरिम बजट से पर्यटन कारोबारियों ने बड़ी आस लगा रखी थी।

दमक उठेगा बटेश्वर

अंतरिम बजट में आगरा के पर्यटन कारोबार को सीधे तो कुछ नहीं मिला, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का लाभ यहां भी मिलेगा। यमुना किनारे स्थित शिव मंदिरों और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थली के रूप में प्रसिद्ध बटेश्वर दमक उठेगा। 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में 148 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।

अधिकारियों ने कही ये बात

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर की मद में धनराशि बढ़ाना स्वागत योग्य कदम है। इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरने से पर्यटन बढ़ता है। बजट में पर्यटन पर फोकस करते हुए आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने बात कही गई है। अंतरिम बजट से अधिक उम्मीद नहीं थी। -अमूल्य कक्कड़, उपाध्यक्ष होटल क्लार्क शीराज

पर्यटन स्थलों की रेटिंग किया जाना, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और लक्षद्वीप के पर्यटन विकास पर सरकार ने बजट में प्रविधान किए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास व सुधार से पर्यटकों के यात्रा में लगने वाले अमूल्य समय की बचत होगी। -श्याम कुमार, महाप्रबंधक होटल डबल ट्री बाइ हिल्टन

यह भी पढ़ें: UP News : आज से शुरू हो रहा विधानमंडल का बजट सत्र, राममय नजर आएंगे दोनों सदन; सीएम योगी ने कही बड़ी बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें