Move to Jagran APP

State Teacher Award 2021: आदिवासियों को पढ़ाई से जोड़ा, पूजा को मिला सम्मान, प्राथमिक विद्यालय राया में हैं प्रधानाध्यापक

State Teacher Award 2021 विद्यालय में की छात्र संख्या में की वृद्धि। वर्ष 2019 में मिल चुका है पूजा चौधरी के विद्यालय को उत्कृष्ट पुरस्कार भी। 2015 में जब संभाला था पद तो स्कूल में थे बस 74 बच्चे।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Sat, 03 Sep 2022 01:51 PM (IST)
Hero Image
प्राथमिक विद्यालय राया, मथुरा की प्रधानाध्यापक पूजा चौधरी

आगरा, जागरण टीम। प्राथमिक विद्यालय राया, मथुरा की प्रधानाध्यापक पूजा चौधरी को राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए चयनित किया गया है। उनको शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2019 में उनके विद्यालय को उत्कृष्ट पुरस्कार भी मिल चुका है ।

पूजा चौधरी वर्ष 2009 में सहायक शिक्षिका बनीं थीं। उन्होंने शिक्षण कार्य प्राथमिक विद्यालय नौहझील से शुरू किया। वर्ष 2015 में वह प्राथमिक विद्यालय राया की प्रधानाध्यापक बनीं। उस समय विद्यालय में केवल 74 बच्चे थे। विद्यालय का भवन भी जर्जर था। उन्होंने विद्यालय को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस समय विद्यालय में 395 बच्चे हैं। 93 बच्चे आदिवासी हैं और 32 ड्राप आउट बच्चों को भी शिक्षा की धारा से जोड़ा है । उन्होंने विद्यालय को भी बेहतर किया। नगर पंचायत के सहयोग से विद्यालय में इंटरलाकिंग, शौचालय निर्माण कराया। शिक्षा के प्रति रोचकता लाने को अपने खर्चे से लैपटाप की व्यवस्था की। वर्ष 2019 में उनका विद्यालय उत्कृष्ट रहा था। इस वर्ष उन्होंने मई में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। 20 अगस्त को लखनऊ में प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने वहां नवाचार से भी अवगत कराया। पूजा चौधरी ने कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है ।विद्यालय को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। पूरी ऊर्जा से निरंतर कार्य करती रहेंगी। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।