Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mathura News: यमुना में चलाए जाएंगे स्टीमर, वृंदावन से गोकुल तक तीर्थस्थलों का दर्शन करेंगे श्रद्धालु

Mathura News यमुना में स्टीमर से दर्शन कराने की योजना वृंदावन से गोकुल तक तीर्थस्थल दर्शन करेंगे श्रद्धालु दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम की बैठक में लगी प्रस्ताव पर मुहर यमुना किनारे के स्थलों पर कराएंगे दर्शन।

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Sat, 25 Jun 2022 12:26 PM (IST)
Hero Image
Mathura News: यमुना में स्टीमर से तीर्थस्थलों के दर्शन की योजना है।

आगरा, जागरण टीम। कान्हा की नगरी में पर्यटन को अब और पंख लगने जा रहे हैं। वृंदावन से गोकुल के बीच यमुना में श्रद्धालुओं के लिए स्टीमर चलाए जाएंगे। इससे यमुना के किनारों पर स्थित तीर्थस्थलों का श्रद्धालु स्टीमर से भ्रमण करेंगे।

शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस पर मुहर लगी। जल्द ही इसकी डीपीआर पर काम शुरू होगा।

ब्रज के विकास पर हुआ मंथन

दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को लेकर बैठक की। ब्रज के विकास पर मंथन किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यमुना में स्टीमर के जरिए श्रद्धालुओं को तीर्थस्थलों के दर्शन का प्रस्ताव रखा।

वृंदावन से गोकुल तक करीब 14 किमी तक स्टीमर चलाने पर सहमति बन गई। इसके लिए यमुना किनारे के तीर्थस्थलों पर स्टापेज बनाने का प्रस्ताव दिया गया। इसे लेकर एक खाका भी प्रस्तुत किया गया। स्टीमर चलाने की योजना पर मुहर लगा दी गई। अब जल्द ही इसके लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।

40 करोड़ से बनेगा कृष्ण कन्वेंशन सेंटर

तीर्थ नगरी में अब चालीस करोड़ रुपये से कृष्ण कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इसके लिए भी बैठक में मुहर लगाई गई। इसमें भगवान श्रीकृ्ष्ण से संबंधित जीवनी होगी। इसका भविष्य में डिजिटलाइजेशन भी किया जाएगा। एक तरह से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का कान्हा के बारे में सारी जानकारी एक स्थान पर हो जाएगी। परिक्रमा मार्ग पर चलेंगी 15 सीटर इलेक्ट्रिक बस

वृंदावन परिक्रमा मार्ग संकरा है। यहां पर परिक्रमा लगाने में लोगों तो दिक्कत होती है। इसके अलावा वृंदावन में बड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनती है। इससे छुटकारे को परिषद ने 60 छोटी इलेक्ट्रिक एसी बसें 15 सीटर चलाने का प्रस्ताव दिया है। इस पर भी सहमति बन गई है। जल्द ही इसे भी स्वीकृति भी मिल जाएगी।

बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण पर चर्चा हुई। तय किया गया कि परिक्रमा मार्ग को दो लेन व चार लेन जहां जैसी भूमि उपलब्ध हो किया जाएगा। मार्ग में पक्की सड़क के साथ कच्ची पटरी विकसित होंगी। कच्चे पथ के ऊपर घास का रोपण भी किया जाएगा।

इसके अलावा 52 किमी लंबे ब्रज तीर्थ पथ परियोजना और 72 किमी लंबे गोवर्धन कनेक्ट परियोजना पर भी चर्चा की गई। इनकी जल्द डीपीआर बनेगी। ब्रज क्षेत्र के पौराणिक व ऐतिहासिक धरोंहरों के पुनरुद्धार को लेकर भी चर्चा हुई।

ये हैं परियोजनाएं

जैंत गांव से वृंदावन पहुंचते हुए यमुना के दूसरे तट पर वृंदावन से मथुरा व मथुरा से गोकुल, गोकुल से वापस नेशनल हाईवे को रिफाइनरी के पास जोड़ा जाएगा। इस पथ में जगह-जगह ब्रिज बनाकर दर्शानार्थियों को बिहारी जी, द्वारकाधीश मंदिर आदि पहुंचने को मार्ग उपलब्ध होंगे।

दो जगह यमुना नदी पर ब्रिज बनाए जाने का प्रविधान है। जो 6 लेन आकार के होंगे। दूसरी ओर छटीकरा से गोवर्धन होते हुए गोवर्धन ड्रेन की दोनों पटरियों का प्रयोग करते हुए हिंदुस्तान कालेज के पास नेशनल हाईवे को कनेक्ट किया जाएगा। इससे आगरा से आने वाले श्रृद्धालु सीधे गोवर्धन पहुंच सकेंगे।

गोवर्धन से बिना मथुरा में प्रवेश किए आगरा की ओर जा सकेंगे। इससे मथुरा में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। लाइट रेल पर खर्च होंगे एक हजार करोड़ मथुरा-वृंदावन के बीच 12 किमी रेल लाइन पर लाइट रेल चलाने पर भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा हुी।

इसके लिए आगरा में रेलवे की गति शक्ति यूनिट स्थापित की जा रही है। जल्द ही इसके लिए डीपीआर बनाएगी। इस परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दिल्ली में बैठक में ब्रज के विकास का खाका खींचा गया है। आने वाले दिनों में ब्रज की सूरत बदली हुई दिखाई देगी। सरकार ब्रज के विकास को गंभीर है। जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री, उत्तर प्रदेश। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें