Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Summer Gardening Tips: इन 12 फूलों के पौधाें से गर्मियों में सजाएं अपनी बगिया, देंगे कूल अहसास

अमरेन्थस गोम्फ्रेना पोर्टुलाका सिलोसिया गेंदा कनेर ग्लेडियोलस डहेलिया सूरजमुखी और गुड़हल के फूल के पौधे गर्मियों में आपकी बगिया की रंगत बदल सकते हैं। ये पाैधे औषधिये गुणाें से भी भरपूर होते हैं। इन पौधों को बगीचे आंगन या गमले में लगाकर कहीं भी रख सकते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 22 Apr 2022 03:09 PM (IST)
Hero Image
Summer Gardening Tips: फूलों के पौधों को बगीचे, आंगन या गमले में लगाकर कहीं भी रख सकते हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। चिलचिलाती गर्मियों में इंसानों के साथ पशु पक्षियों का तो बुरा हाल ही है। वहीं पेड़ पौधे भी झुलसे जा रहे हैं। हरी भरी बगिया गर्मी में भी कूल अहसास देती है लेकिन गर्मियों में बगिया की ये रंगत भी उड़ सी जाती है। एेसे में हॉर्टिकाल्चरिस्ट अनीता यादव बता रही हैं वो 12 टॉप फूलों के पौधे जो गर्मी की मार झेलने के साथ आपकी बगिया को भी खिला खिला और रंग बिरंगा रखेंगे।

1-अमरेन्थस

अमरेन्थस का पौधा लगभग दो से तीन फिट की ऊंचाई का होता है। इसके पौधे पर पत्तियां रंग बिरंगी आती है। जिसकी वजह से यह काफी अच्छा दिखाई देता है। इसके पौधे पर खिलने वाले फूल लाल, सफ़ेद और गुलाबी रंग के होते हैं। इस पौधे को आप अपने बगीचे, आंगन या गमले में लगाकर कहीं भी रख सकते हैं।

2-गोम्फ्रेना

गोम्फ्रेना के फूलों को बटन फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। इसके पौधे दो से तीन फिट लम्बाई के पाए जाते हैं। जिन्हें किसी भी मौसम में उगा सकते हैं। इसके फूल गोल दिखाई देते हैं। जिनका रंग गुलाबी, सफ़ेद और बैंगनी दिखाई देता है। इसे लोग अक्सर अपने घर और गार्डन में लगाते हैं।

3-पोर्टुलाका

इस किस्म के पौधे जमीन की सतह पर घास की तरह फैलते हैं। इसके पौधे को बीज और कटिंग दोनों माध्यम से लगा सकते हैं। इसके पौधों पर लगभग सभी तरह के रंगों के फूल खिलते हैं। जिनका आकार छोटा बड़ा और सामान्य होता है। इसके पौधे को किसी भी समय उगा सकते हैं। इसके पौधे को कमरे में सजावट के रूप में भी लगा सकते हैं।

4-सिलोसिया

इस किस्म के पौधे बीज के रूप में उगाये जाते हैं। इसके पौधों की लम्बाई दो फिट के आसपास पाई जाती है। इसके पौधों पर लाल, गुलाबी, पीले और नारंगी रंग के फूल खिलते हैं। इसके पौधे एक झुंड के रूप में दिखाई देते हैं।

5-गेंदा

गेंदा के फूलों को सालभर में किसी भी मौसम में उगा सकते हैं। इसके फूल कई तरह के आकर और रंगों के होते हैं। इसके पौधे दो से तीन फिट की ऊंचाई तक के हो सकते हैं। इसके फूल गर्मियों के मौसम में एक अलग ही ताज़गी का अहसास करते हैं। इसके फूलों की खुशबू से आसपास का वातावरण महकता रहता है। इसके फूलों को घर में कहीं भी लगा सकते हैं। इसके अलावा इसके फूलों की खेती भी की जाती है। जिससे किसान भाइयों को आर्थिक मदद मिलती है।

6-कनेर

कनेर के फूलों को ओलियंडर के नाम से भी जानते हैं। इसकी जड़ें और बीज दोनों जहरीले होते हैं। इसके पौधे 10 फिट की लम्बाई तक के पाए जाते हैं। इसके पौधों पर फूल हमेशा गर्मियों के मौसम में ही खिलते हैं। जिनका रंग सफेद, लाल, गुलाबी और पीला होता है। इसके पौधे और फूलों का इस्तेमाल औषधियों को बनाने में भी किया जाता है। गर्मियों के मौसम में इसके पौधे को लगाना अच्छा होता है। इसके पौधे को किसी भी प्रकार की देखभाल की जरूरत नही होती है।

7- ग्लेडियोलस

ग्लेडियोलस पूरे विश्व का सबसे प्रमुख कट फ्लावर हैं। इसके पौधों पर फूल पौधे की डाली में आते हैं, जो धीरे धीरे खिलते हैं। इसकी डाली पर खिलने वाले फूलों का आकार सितारों की तरह दिखाई देता है। जिस कारण लोग इसे घरों की सजावट और बगीचों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए लगाते हैं। इसके पौधों पर खिलने वाले फूलों का रंग लाल, नीला, गुलाबी, हरा और पीला दिखाई देता है। इसके अलावा भरत में कुछ जगहों पर इसकी खेती भी की जाती है। जिससे किसान भाइयों की अच्छी कमाई हो जाती है।

8-डहेलिया

डहेलिया की विश्व भर में लगभग 50 हज़ार से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। इसका पौधा सूरजमुखी के कुल का माना जाता है। जिसके पौधे पर नीले रंग को छोड़कर बाकी लगभग सभी रंगों के फूल दिखाई देते है। इसके फूलों का आकार कई तरह का होता है। इसके पौधे की लम्बाई ढाई से तीन मीटर तक पाई जाती है। जिसे घरों की सजावट और बगीचों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए गर्मियों के मौसम में भी लगा सकते हैं।

9-सूरजमुखी

सूरजमुखी का पौधा तीन मीटर की लम्बाई तक का पाया जाता है। इसके पौधे की पत्तियां बड़े आकर की होती है। इसके फूलों का रंग पीला दिखाई देता है। इसके पौधे को सूर्य की धूप की आवश्यकता होती है। इसका फूल सूर्य की दिशा में ही झुका रहता है। इसके पौधों को बगीचों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए गर्मियों के मौसम में लगा सकते हैं। लेकिन वर्तमान में इसके फूलों की खेती बड़े पैमाने पर इसके बीजों में पाए जाने वाले तेल के लिए की जा रही है। इसके बीजों से तेल निकाला जाता है। जिसका इस्तेमाल खाने और औषधियों में कई तरह से किया जाता है। इसके पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नही होती। ये बड़ी ही आसानी से उगने वाला पौधा है।

10-गुड़हल

गुड़हल एक बहुउपयोगी पौधा है। इसके पौधे का इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर कागज और औषधियों को बनाने में किया जाता है। इसके अलावा माना जाता है कि इसके फूलों और पत्तियों को पीसकर बालों में लगाने से बाल झड़ने से रुक जाते हैं। इसके फूल बड़े आकर के होते हैं। जिनमें पांच से ज्यादा पंखुडियां पाई जाती है। इसके फूल गुलाबी, लाल, पीला और बैंगनी रंग के होते हैं। जिनका मध्य भाग अलग रंग का पाया जाता है। इसके पौधे की लगभग 200 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके पौधे को किसी भी मौसम में लगा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इसके पौधों को घर या बगीचों में लगाने से दोनों की सुन्दरता बढ़ जाती है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर