Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को हो खुले में फांसी, मंत्री रामदास अठावले ने दिया बयान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आगरा में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए जिससे दलित वोट भाजपा से जुड़ सकेगा। उन्होंने एनडीए सरकार की पांच साल की अवधि की पुष्टि की और विपक्षी दलों के मोदी को हराने के प्रयासों की आलोचना की। अठावले ने विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की आलोचना की।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 09 Sep 2024 07:47 PM (IST)
Hero Image
महिला अपराधों पर कहा कि ऐसे अपराध करने वालों को लोगों के बीच फांसी देनी चाहिए।

जागरण संवाददाता, आगरा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसका लाभ आरपीआई से अधिक भाजपा को होगा। इससे दलित वोट भाजपा से जुड़ सकेगा। 

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस और अन्य दल मोदी को हराने के लिए एक साथ आए थे। एनडीए सरकार पांच साल रहेगी। विनेश फोगाट के कांग्रेस के शामिल होने और चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह चुनाव हार जाएंगी। राहुल गांधी के अमेरिका में चीन के समर्थन में दिए बयान पर अठावले ने कहा कि वह चीन को अंदर से सपोर्ट करते हैं, जो उचित नहीं है। 

जाति जनगणना के सवाल पर अठावले ने कहा कि जाति जनगणना सभी जातियों की होनी चाहिए। इससे सभी की सही जनसंख्या पता चल सकेगी। भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था के बिगड़ी होने के राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यह झूठ है। 

महिला अपराधों पर कहा कि ऐसे अपराध करने वालों को लोगों के बीच फांसी देनी चाहिए। वक्फ बोर्ड पर कहा कि यह लोगों के विकास के लिए होना चाहिए, लेकिन इस पर कुछ लोगों का कब्जा है।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक जाहिद बेग के घर में मिला युवती का शव, 8 साल से काम रही थी नौकरानी- पुलिस ने बताई यह वजह

यह भी पढ़ें: Pitbull Attack : छोटे ने बड़े भाई के परिवार पर पिटबुल कुत्तों से हमला कराया, बुरी तरह से नोच कर किया खून से लथपथ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें