Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railway: आगरा से चलेगी तीन नई ट्रेनें, होली के त्योहार पर यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत

Indian Railway आगरा कैंट से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से चलेगी। खुजराहो-उदयपुर सिटी भी 19 से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से इंदौर अमृतसर मुंबई जयपुर अजमेर उदयपुर व खुजराहो जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Fri, 19 Feb 2021 01:52 PM (IST)
Hero Image
होली के त्योहार पर आगरा से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्योहार से पहले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने तीन नई स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दी है। इंदौर-अमृतसर इंटरसिटी 23 फरवरी से चलेगी। वहीं आगरा कैंट से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से चलेगी। खुजराहो-उदयपुर सिटी भी 19 से चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से इंदौर, अमृतसर, मुंबई, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व खुजराहो जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 09325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 फरवरी काे शाम 09.45 बजे चलकर गुना, शिवपुरी, ग्वालियर हाेकर सुबह 08.20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन इंदौर से हर मंगलवार व शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 09326 अमृतसर-इंदौर स्पेशल 25 फरवरी हर गुरुवार व रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दोपहर 01.55 बजे अागरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, आगरा छावनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 19 फरवरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 02161 हर शुक्रवार को मुंबई से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02161 आगरा कैंट स्टेशन से 20 फरवरी से हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम 07.45 बजे कैंट स्टेशन से चलेगी। इसी तरह रेलवे ने उदयपुर सिटी-खुजराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन को भी हरी झंडी दे दी है। ट्रेन संख्या 09666 उदयपुर से 19 फरवरी को खुजराहो के लिए चलेगी। यह ट्रेन चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, दौसा, भरतपुर होते हुए अछनेरा और आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी। कैंट पर सुबह 10.25 बजे ट्रेन आएगी। इसी तरह 21 फरवरी से ट्रेन संख्या 09665 खुजराहो से उदयपुर के लिए चलेगी। कैंट स्टेशन पर शाम 05.20 बजे आएगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।