Move to Jagran APP

Indian Railway: आगरा- दिल्ली इंटरसिटी के लिए खुली टिकट विंडो, रिजर्वेशन से ही कर सकेंगे यात्रा

Indian Railway 10 फरवरी को ट्रेन संख्या 04212 नई दिल्ली- आगरा कैंट का संचालन होगा। ट्रेन शाम 05.40 बजे नई दिल्ली से चलकर रात साढे़ नौ बजे आगरा कैंट पर आएगी। इसी तरह 11 फरवरी को ट्रेन संख्या 04211 आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 04:56 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 04:56 PM (IST)
सभी स्टेशनों पर आगरा आगरा दिल्ली इंटरसिटी का ठहराव।

आगरा, जागरण संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आनलाइन बुकिंग खोल दी गई है। यात्री केवल रिजर्वेशन कराकर ही यात्रा कर सकेंगे।

10 माह से इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद चल रही थी। इस कारण आगरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आगरा रेल मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया था। आगरा रेल मंडल के पत्र पर रेलवे बाेर्ड द्वारा ट्रेन के संचालन को अनुमति प्रदान की गई। 10 फरवरी को ट्रेन संख्या 04212 नई दिल्ली- आगरा कैंट का संचालन होगा। ट्रेन शाम 05.40 बजे नई दिल्ली से चलकर रात साढे़ नौ बजे आगरा कैंट पर आएगी। इसी तरह 11 फरवरी को ट्रेन संख्या 04211 आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से रवाना होगा। इसका ठहराव राजा की मंडी स्टेशन पर भी होगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के मद्देनजर ट्रेन में केवल कंफर्म रिजर्वेशन वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे। ट्रेन की आनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री टिकट खिड़की से भी टिकट ले सकते हैं।

सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव

आगरा-दिल्ली इंटरसिटी का पहले की तरह सभी छोटे-बडे़ स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन आगरा कैंट, राजा मंडी, फरह, मथुरा, छाता, कोसीकलां, होडल, पलवल, असौटी, बल्लभगढ़, न्यू फरीदाबाद, फरीदाबाद, तुगलकाबाद, ओखला, हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज व नई दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.