Move to Jagran APP

ताजमहल में मीनार के प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचा पर्यटक, सीआईएसएफ व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रहे अंजान

Taj Mahal News ताजमहल पर मीनार के पास एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने चेतावनी का बोर्ड लगा रखा है। एक युवक प्रतिबंधित छज्जे पर आकर आधा घंटे तक मोबाइल पर बात करता रहा। इसकी जानकारी वहां सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी नहीं हो सकी। एक वीडियो वायरल हुआ लेकिन उसमें युवक की शक्ल ठीक से नहीं दिख रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 15 Oct 2024 03:18 PM (IST)
Hero Image
Taj Mahal: ताजमहल पर मीनार के पास लगा है बोर्ड।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में मंगलवार को पर्यटक ने मीनार के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया। रेलिंग को फलांगकर उत्तर-पूर्वी मीनार के छज्जे पर पहुंचे युवक ने जान की परवाह भी नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक फोन पर किसी युवती से तेज आवाज में फोन पर बात कर रहा था।

बाद में वह वहां से चला गया। इसकी जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को नहीं मिली।

रेलिंग के पास नहीं जाने के लिए लगा है चेतावनी बोर्ड

ताजमहल में मुख्य मकबरे पर पर्यटक संगमरमर की रेलिंग के नजदीक नहीं जाएं, इसके लिए एएसआई ने उससे करीब डेढ़ मीटर पहले लकड़ी की रेलिंग लगा रखी है। यहां रेलिंग के नजदीक नहीं जाने के चेतावनी बोर्ड भी लगा रखे हैं। मंगलवार दोपहर एक पर्यटक रेलिंग को फलांगकर उत्तर-पूर्वी मीनार के छज्जे तक पहुंच गया। छज्जे पर यमुना किनारे की तरफ खड़ा होकर वह फोन पर करीब आधा घंटे तक बात करता रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पर्यटक

प्रत्यक्षदर्शियों ने दशहरा घाट से पर्यटक का वीडियो बना लिया। यह इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। उनके अनुसार पर्यटक किसी बात पर अपनी महिला मित्र से नाराज था। आधा घंटे के बाद महिला मित्र के पहुंचने के बाद पर्यटक मीनार के छज्जे से हटकर मुख्य मकबरे पर चला गया। पर्यटक कुर्ता-पाजामा पहना था। आधा घन्टे में ही महिला मित्र के ताजमहल पहुंचने से उसके आसपास के क्षेत्र में रहने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः रिफाइंड, वनस्पति घी और दूध पाउडर से बना रहे थे नकली देशी घी, सहारनपुर में 'शुद्ध घी' की फैक्ट्री पकड़ी

ये भी पढ़ेंः अब आप घर बैठे अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं! घंटों लंबी लाइन से छुटकारा, यूटीएस ऑन एप से ऐसे लें TICKET

काफी दूर से बना है वीडियो

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि वीडियो बहुत दूर से बना होने की वजह से उसमें चेहरा साफ नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग से पर्यटकों के दूर रहने के बोर्ड लगा रखे हैं, लेकिन पर्यटक उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। 

नमाज और चालीसा के वीडियो भी हुए थे वायरल

ताजमहल में इससे पहले काफी बार नमाज पढ़ने और शिव चालीसा का पाठ करने के वीडियो वायरल हुए थे। इस बार सावन के महीने में एक महिला ने भगवा कपड़ा फहराया था। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया था। महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं होने का हवाला देकर उसे छुड़वाया गया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें