Move to Jagran APP

UP Roadways Bus: प्रदेश की कंडम बसें, खतरें में यात्रियों की जान, पायदान और गेट टूटने से हुआ हादसा

UP Roadways Bus रोडवेज बस का पायदान गेट टूटा यात्री चोटिल। सड़क पर दौड़ रहीं कंडम बसें। ट्रांसयमुना के क्षेत्र में रामबाग फ्लाई ओवर के निकट बस ने ब्रेक लगाए ताे पायदान (सीड़ियां) और गेट टूट कर अलग हाे गया।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 01:26 PM (IST)
Hero Image
UP Roadways Bus: रोडवेज बस का पायदान और गेट टूटने से यात्री चोटिल।

आगरा, जागरण संवाददाता। कंडम बसों को परिवहन निगम दौड़ा रहा है, जिससे सवारियों की जान खतरे में पड़ रही है। रविवार को मैनपुरी से लौट रही बस का पायदान और दरवाजा टूट कर गिर गया, जिससे पायदान पर खड़े यात्री नीचे गिर गए। इसमें से तीन यात्रियों चोटिल हुए है। वहीं बस में सभी भयभीत हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मची।

शनिवार को मैनपुरी से ताज डिपो की बस आगरा आ रही थी। ट्रांसयमुना के क्षेत्र में रामबाग फ्लाई ओवर के निकट बस ने ब्रेक लगाए ताे पायदान (सीड़ियां) और गेट टूट कर अलग हाे गया। इस पर दो सवारियां खड़ी थीं, जो सड़क पर गिर गई, जबकि एक व्यक्ति का पैर अटक गया। घटना के बाद बस में सवार अन्य लोगों में खलबली मच गई। नीचे गिरने वाले यात्री राजेंद्र की पत्नी भी साथ थी, जो घटना देख बेसुध सी हो गई। इसी बीच आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। कुछ यात्रियों ने चालक प्रभात के साथ अभद्रता शुरू कर दी। ऐसी बसें लेकर चलते हो कि यात्रियों जान पर बन आए। इसी बीच कुछ लोगों ने गंभीरता दिखाई। संबंधित लोगों को उपचार के लिए हास्पीटल लेकर गए और उसके बाद बस को मौके से रवाना किया गया। बस चालक प्रभात के अनुसार बस डिपो से निकालते समय ही उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि बस जर्जर है। इसके बाद भी भेज दिया गया। घटना के बाद लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की, जिसके बाद अपने खर्च पर उपचार कराया। डिपो पहुंचा तो फोरमैन भी मौजूद नहीं थे। डिपो की ओर से कोई मदद नहीं मिल सकी। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।