Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप

राहुल गांधी के आगरा आने से पहले करारा झटका लगा है। UP Vidhan Sabha Election 2022 में आगरा ग्रामीण कांग्रेस से उपेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ा था। आगरा ग्रामीण सीट पर कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार उपेंद्र सिंह पर दाव खेला था। उन्होंने उस समय चुनाव में निष्पक्षता नहीं बरतने का आरोप लगाया था। उपेंद्र सिंह राजबब्बर के नजदीक के रूप में जाने जाते हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 25 Feb 2024 02:36 PM (IST)
Hero Image
Agra News: आगरा में राहुल गांधी के दिग्गज नेता ने इस्तीफा दिया।

जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पूर्व उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने इस्तीफे में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के विगत कुछ वर्षाें से आपसी संवादहीनता, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, कुशल नेतृत्व के अभाव से आहत होकर कांग्रेस पार्टी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

दो बार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे

उपेंद्र सिंह वर्ष 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा चुके हैं। दोनों बार वह तीसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं और उन्हें राज बब्बर व पीएल पूनिया का करीबी माना जाता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें