Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News : 'पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार दिया', बच्ची ने रोते हुए बताई वारदात- रौंगटे खड़े कर देगी घटना

इसी बीच ससुराल पक्ष ने मौका देखकर दोनों बच्चों को वहां से हटा दिया। कविता के पिता किशन सिंह ने थाना पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने बताया कि पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतका के घर कोहराम मच गया है।

By avinash jaiswal Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:40 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, आगरा। जगदीशपुरा के दाऊ जी विहार कालोनी में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पति और ससुर को हिरासत में लिया है।

साल 2020 में हुई थी शादी

सेवला के सरस्वती विहार, खत्ता कालोनी के गोविंद ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बहन कविता की शादी 27 फरवरी 2020 को जगदीशपुरा के दाऊजी विहार कालोनी के हरिओम से हुई थी। उनके तीन वर्ष की बेटी वंशिका और 10 माह का बेटा आदित्य हैं। शादी के बाद से ही पति हरिओम, सास लालो, ससुर दौलतराम और नंद बबिता दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। एक मांग पूरी होने पर दूसरी मांग कर दी जाती थी।

बिस्तर पर पड़ा था बहन का शव

रविवार सुबह 11 बजे हरिओम ने बहन की तबियत खराब होने की सूचना देकर बुलाया। ढाई बजे जब वो बहन की ससुराल पहुंचे तो पुलिस वहां मौजूद थी। बहन का शव बिस्तर पर पड़ा था। कमरे में फांसी लगाने का कोई सबूत नहीं मिला था। भांजी वंशिका ने बताया कि पापा ने मम्मी को पीट-पीट कर मार दिया है।

इसी बीच ससुराल पक्ष ने मौका देखकर दोनों बच्चों को वहां से हटा दिया। कविता के पिता किशन सिंह ने थाना पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने बताया कि पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 45 सेकेंड के वीडियो ने SSP को एक्शन लेने पर किया मजबूर, बरेली के इस दारोगा पर कर दी यह कार्रवाई