Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: घर के सामने लघुशंका के विवाद में ग्रामीण को गोली मारी, हालत गंभीर; अस्‍पताल में भर्ती

आगरा में गुरुवार सुबह नगला हरकेशी में जयवीर और राम प्रकाश के बीच भूमि विवाद के कारण झगड़ा हो गया। राम प्रकाश पक्ष के राजपाल को जयवीर ने लघुशंका करने से मना किया जिसके बाद राम प्रकाश और उसके साथियों ने हमला कर दिया। पथराव में जयवीर को गोली मार दी गई और उसका बेटा शिशुपाल भी घायल हो गया। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By Ali Abbas Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 30 Aug 2024 04:26 PM (IST)
Hero Image
गले में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, आगरा। घर के सामने लघुशंका करने के विवाद में गुरुवार सुबह विवाद के बाद ग्रामीण को तमंचे से गोली मार दी। आरोपित द्वारा किए गए पथराव में युवक समेत दो लोग घायल हो गए। गले में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार सुबह साढ़े बजे की है। नगला हरकेशी, एत्मादपुर के जयवीर और राम प्रकाश के बीच भूमि का विवाद चल रहा है। राम प्रकाश पक्ष का राजपाल लघुशंका से निवृत हो रहा था। जयवीर ने परिवार की महिलाओं का हवाला देते हुए उसे लघुशंका करने से मना किया। जिसे लेकर राम प्रकाश और उसके साथियों होशियार सिंह, गंभीर सिंह, महावीर और वीरपाल आदि ने हमला बोल दिया। पथराव के दौरान तंमंचे से जयवीर को गोली मार दी। जयवीर का बेटा शिशुपाल भी पथराव में घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें-मां की जिद के आगे झुकी पुलिस, आठ महीने बाद खुला बेटे की हत्‍या का राज

पथराव और फायरिंग पर पुलिस गांव पहुंची,इससे पहले हमलावर भाग चुके थे। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया जयवीर के बेटे अनार सिंह की तहरीर पर होशियार सिंह, गंभीर सिंह, महावीर, वीरपाल, रामजीत और शंकरलाल समेत 16 नामजद के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा और जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष में भूमि को लेकर पुरानी रंजिश भी चल रही है।

इसे भी पढ़ें- बिजनौर में तीन लोगों की जान लेने वाला गुलदार भी आएगा गोरखपुर Zoo

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर