Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Agra News: तेज बार‍िश में ढही मकान की दीवार, मलबे में दबकर 10 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

यूपी के आगरा में बुधवार को भारी बार‍िश के बीच हादसा हो गया। जगदीशपुरा थाने के पीछे नई आबादी आनंद नगर स्थित कबीर कुंज में बुधवार को एक मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई। घटना शाम पांच बजे की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसा वर्षा के चलते दीवार ढहने से हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Wed, 23 Aug 2023 10:12 PM (IST)
Hero Image
दीवार ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

आगरा, जागरण संवाददाता। जगदीशपुरा थाने के पीछे नई आबादी आनंद नगर स्थित कबीर कुंज में बुधवार को एक मकान की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई। घटना शाम पांच बजे की है।

जर्जर दीवार ढही, मासूम की मौत

दीन मोहम्मद के मकान की दीवार से नाला लगा हुआ है। शाम को दीन मोहम्मद की 10 वर्षीय पुत्री अलीशा नाले किनारे होकर निकल रही थी। इसी दौरान जर्जर दीवार ढहने से अलीशा मलबे में दब गई। बस्ती के लोगों ने बालिका को बाहर निकाला, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

बारि‍श की वजह से हुआ हादसा

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसा वर्षा के चलते दीवार ढहने से हुआ। वहीं, आगरा के रहने वाले पुनीत दीक्षित बुधवार को मेरठ में दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के पास छत गिरने से हुए हादसे में गंभीर घायल हो गए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें