Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Update: आगरा समेत यूपी के इन जिलों में मौसम ने बदली करवट, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट!

बुधवार की शाम से पहले उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम ने करवट ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आया। आगरा मथुरा और हाथरस के कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि गर्मी से राहत अभी दूर ही नजर आ रही है। आगरा में बुधवार दोपहर 3.45 बजे मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 29 May 2024 05:38 PM (IST)
Hero Image
आगरा समेत यूपी के इन जिलों में मौसम ने बदली करवट

डिजिटल डेस्क, आगरा। बुधवार की शाम से पहले उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम ने करवट ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आया। आगरा, मथुरा और हाथरस के कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि, गर्मी से राहत अभी दूर ही नजर आ रही है।

आगरा में बुधवार दोपहर 3.45 बजे मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया। बादल छा गए और तेज हवा चल रही है। यहां पिछले कई दिनों से तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा है। वहीं, हाथरस में तेज आंधी के बाद सादाबाद में बारिश हुई।

फिरोजाबाद में यहां शाम 4.30 बजे मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चल रही है। आंधी आने की आशंका बनी हुई है। 

इसके अलावा, मथुरा जिले में शहर में तेज धूप के बीच हवाओं की रफ्तार बढ़ी। हालांकि, कुछ ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। बागपत जिले में सुबह से गर्मी के कड़े तेवर रहे। शाम साढ़े चार बजे बादल छा गए। बरसात के आसार दिखाई दे रहे हैं।

एटा जिले सुबह से लेकर शाम चार बजे तक कड़ी धूप रही और हीट वेव चलती रही। शाम के समय मौसम में बदलाव हुआ है और बादल छाए हैं तथा हवा भी चल रही है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा।