Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: आगरा में तेजी से बदलेगा मौसम, दो दिन बादल छाने का अनुमान, कोहरा और धुंध बढ़ाएगी ठंड

Agra Weather Update News In Hindi आगरा में बुधवार और गुरुवार को मौसम में बदलाव नजर आएगा। बादल छाने की संभावनाएं मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं। रात में तापमान भी गिर रहा है जिससे सर्दी बढ़ रही है। मंगलवार सुबह हल्की धुंध रही। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह ठंडी हो गई हैं।

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Wed, 13 Dec 2023 08:01 AM (IST)
Hero Image
आगरा में रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई।

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को तापमान स्थिर बना रहेगा, लेकिन गुरुवार को इसमें गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 व 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 दिसंबर से सुबह के समय धुंध व कोहरा देखने को मिल सकता है।

Read Also: UP Police की दारोगा नीतू सिंह की सिटी बस में दबंगई; कंडक्टर ने मांगे टिकट के पैसे तो गाली गलौज के बाद बरसाए थप्पड़

संजय प्लेस में वायु गुणवत्ता रही खराब

मंगलवार को शहर में वायु गुणवत्ता थोड़ा प्रदूषित स्थिति में दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया। संजय प्लेस में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच गई। सोमवार को संजय प्लेस स्थित आटोमेटिक मानीटरिंग स्टेशन बंद रहा था। मनोहरपुर दयालबाग, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम में थोड़ा प्रदूषित और रोहता व शाहजहां गार्डन में संतोषजनक स्थिति रही।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें