Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: आगरा में जाते-जाते झूम कर बरस रहा मानसून, अब तक 27 एमएम बारिश; पढ़िए अगले 24 घंटे का अपडेट

Weather Update Agra मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ तेज वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। बुधवार को पूरे दिन बादलों के साथ बार−बार हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश होने से उमस से राहत मिली है। वहीं आगरा-दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे वाहनों की गति धीमी रही।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 18 Sep 2024 01:43 PM (IST)
Hero Image
वर्षा से चहुंओर काली घटाएं छा गईं। दशहरा घाट पर ताजमहल पर छाए बादल खूब बरसे l विनोद अग्रवाल

जागरण संवाददाता, आगरा। Weather Update Agra: शहर से देहात तक बुधवार को कहीं तेज और कहीं हल्की वर्षा हुई। रात करीब 2:30 बजे शुरू हुईं फुहारें पूरे दिन जारी रहीं, जिससे मौसम सुहाना हो गया। जगनेर के मेवला में छत गिरने से मलबे की चपेट में आई महिला की मृत्यु हो गई और बच्ची घायल हो गई।

मंगलवार से सुहाना है मौसम

मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 27 एमएम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार पूरे दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है वहीं भारी वर्षा होने का भी अंदेशा व्यक्त किया है। गुरुवार को भी बादल रहेंगे और एक या अधिक बार बारिश हो सकती है।

उमस से मिली राहत

शहर में पिछले दिनों निरंतर वर्षा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। इससे उमस बढ़ी हुई रही। शहर में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से मौसम में बदलाव देखने को मिला। काले बादल घिर आए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके कुछ देर बाद ही वर्षा शुरू हो गई। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो उठा। दोपहर 3:30 बजे से शहर में रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। यह रात तक निरंतर जारी रही।

जगनेर में महिला की मौत

जगनेर के मेवला में 45 वर्षीय पिंकी की छत गिरने से मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। वह अपने मायके में रह रही थीं। शाम करीब चार बजे वर्षा होने पर वह छत पर सूख रहे गेहूं को समेटने गई थीं। अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से चार वर्षीय कुक्की घायल हो गई। वह मृतका की भतीजी है। नायब तहसीलदार विनोद कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंचे थे, लेकिन स्वजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम बिना कार्रवाई के लौट गई। 

ये भी पढ़ेंः School Reopen: छुट्टियों के बाद स्कूल खुला तो रसोई की बाल्टी में निकला किंग कोबरा, खाली हो गया पूरा विद्यालय!

ये भी पढ़ेंः UP Politics: उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव की पार्टी में कलह, सहारनपुर सपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगा

बारिश के कारण जलभराव

शहर में बारिश के कारण जगह−जगह जलभराव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही सिकंदरा केके नगर, सेंट जोंस चौराहा, बिजली घर, राजा की मंडी आदि स्थानों पर जलभराव हुआ।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर