Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: 48 घंटे से श्रीनगर से अधिक ठंडा है अपना आगरा, पढ़ें आने वाले तीन दिन सूरज निकलेगा या होगी बारिश

Agra Weather Update उत्तरी मध्य प्रदेश में कम वायु दाब का बना है क्षेत्र। 26 सितंबर तक जोरदार बारिश के हैं आसार। 39 साल बाद सितंबर में सबसे अधिक वर्षा का टूटा रिकार्ड। दो दिन की बारिश के बाद गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है।

By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Thu, 22 Sep 2022 07:14 PM (IST)
Hero Image
Agra Weather Update: आगरा में सितंबर के महीने में मानसून की बारिश जमकर हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। उत्तरी मध्य प्रदेश में बने कम वायु दाब के क्षेत्र ने आगरा और उसके पास के जिलों के मौसम को बदल कर रख दिया है। 48 घंटे से अपना आगरा श्रीनगर से भी ठंडा है। 39 साल बाद सितंबर में सबसे अधिक वर्षा का रिकार्ड टूट गया है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 36 घंटे में 90.2 एमएम वर्षा हुई है जबकि मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक जोरदार वर्षा का आसार जताया है। लोग धूप देखने के लिए भी तरस सकते हैं।

धूप के नहीं हुए दर्शन

शहर में बुधवार रात 11 बजे से वर्षा शुरू हुई। रात 12 बजे इसने रफ्तार कर ली। शहर से लेकर देहात तक में मानसून का असर दिखाई पड़ा। गुरुवार सुबह से ही वर्षा शुरू हो गई जो शाम तक जारी रही। इसके चलते धूप के दर्शन नहीं हुए। लगातार वर्षा के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

बदले हुए मौसम के मिजाज से तापमान में आई कमी

मौसम में आए मिजाज के चलते अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री से. की कमी आई और यह 27.1 डिग्री से. पर पहुंच गया जबकि श्रीनगर का अधिकतम तापमान दूसरे दिन 29.6 डिग्री से. रहा। मौसम विभाग के निदेशक डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश में कम वायु दाब का क्षेत्र बना है।

ये भी पढ़ें... Agra: पहली पत्नी का अजब कारनामा, वंश चलाने के लिए कराई पति की दूसरी शादी, अब छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये का आफर

इसी के चलते जोरदार वर्षा हो रही है। 26 सितंबर तक वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि सितंबर 1917 में 285.6 एमएम, 1983 में 255.8 एमएम और इस बार अभी तक 260 एमएम वर्षा हुई है। 36 घंटे में 90.2 वर्षा हुई है।

इस साल देरी से मानसून होगा विदा

आगरा में दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 से 28 जून के आसपास सक्रिय हो जाता है जबकि सितंबर के तीसरे सप्ताह से इसकी वापसी शुरू हो जाती है। वर्ष 1960 के बाद पहली बार मानसून 26 सितंबर के बाद विदा होगा। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर