Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने आंख पर मारी गोली, घायल हालत में खुद ही अस्पताल पहुंची नर्स

आगरा में एक नर्स पर शादी से इनकार करने पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। आरोपी बबलू ने नर्स पर तमंचे से गोली मारी जो उसकी आंख के पास लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीरों को आता देख हमलावर भाग गया। घायल नर्स ने खुद अस्पताल पहुंचकर स्टाफ को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Fri, 13 Sep 2024 12:10 AM (IST)
Hero Image
परिजनों के साथ पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

जागरण संवाददाता, आगरा। नर्स के शादी से इनकार करने पर गुरुवार रात सिरफिरे ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीरों को आता देख हमलावर भाग गया। युवती घायल हालत में खुद अस्पताल तक पहुंची। स्टाफ को गोली मारने की जानकारी दी। परिजनों के साथ पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। आरोपी सिरफिरा तीन वर्ष से नर्स पर शादी करने का दबाव बना रहा था।  

यह है पूरा मामला

घटना रात साढ़े नौ बजे की है। कांशीराम आवास की 25 वर्ष की युवती ताजगंज के निजी अस्पताल में नर्स हैं। वह गुरुवार रात अस्पताल से एक्टिवा पर घर आ रहीं थीं। 

सीएनजी पंप के पास आरोपी बबलू ने नर्स को रोक लिया। उससे झगड़ा करने लगा, इसके बाद तमंचे से गोली मार दी, जो नर्स की आंख के पास लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े, जिस पर हमलावर वहां से भाग गया। युवती घायल हालत में खुद भागकर सार्थक अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर देख नर्स को एसएन में रेफर कर दिया गया है।  

पीड़‍िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बबलू तीन वर्ष से बेटी के पीछे पड़ा था। शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी के मना करने पर वह क्रुद्ध होकर उसे धमकी दे रहा था। 

डीसीपी मुख्यालय सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी बबलू नगला टीन ताजगंज का रहने वाला है। घायल नर्स को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: H1N1 Virus: कानपुर में स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत, एक महिला आइसोलेट की गई, विभाग में खलबली!

यह भी पढ़ें: मंदिर में ‘शिवमनाथ’ बनकर रह रहा था सनव्वर हुसैन, अचानक हो गया छूमंतर, ढूंढ़ने में पुलिस के छूटे पसीने!

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर