Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

साहब! नामर्द हैं पति, शादी के बाद से हूं कुंवारी, भाई के साथ रात बिताने की करते हैं बात, एक गुटखा ने बिगाड़ी गृहस्थी

Agra News परिवार परामर्श केंद्र में 80 शिकायतों पर हुआ मध्यस्थता का प्रयास। गुटखे की लत से पड़ी परिवार में रार अब पत्नी खाएगी दिन में एक बार। पत्नी ने पति पर शारीरिक अक्षमता के आरोप लगाए। मेडिकल जांच में भी पति की कमजोरी सामने आई। अब एफआईआर दर्ज की गई है। चार मामलों में मुकदमा के आदेश किए गए और अन्य को अगली तारीख दी गई।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:07 PM (IST)
Hero Image
साहब! नामर्द हैं पति, शादी के बाद से हूं कुंवारी, भाई के साथ रात बिताने की करते हैं बात

जागरण संवाददाता, आगरा। पत्नी के गुटखा खाने की लत से परेशान होकर पति ने घर से निकाल दिया। पत्नी की शिकायत पर मामला पुलिस के द्वारा परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मध्यस्थता कराई गई। पत्नी ने दिन में एक बार गुटखा खाने का वादा किया। इसके बाद राजीनामा हो गया।

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पारिवारिक विवाद के 80 मामले सामने आए। जिसमें से आठ आपसी सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए। चार मामलों में मुकदमा के आदेश किए गए और अन्य को अगली तारीख दी गई है।

इटावा के युवक की हुई थी शादी

काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि इटावा के युवक की शादी दो साल पहले जगदीशपुरा के आवास विकास कालोनी की युवती से हुई थी। शादी से पहले पति को पत्नी के गुटखा खाने की लत की जानकारी नहीं थी। शादी के बाद पत्नी के मुंह में हर वक्त गुटखा होने से पति परेशान था। रिश्तेदार और पड़ोसी उसका मजाक उड़ाते थे। समझाने पर भी पत्नी नहीं मानी तो एक साल पहले पति ने उसे मायके भेज दिया। वापस न ले जाने पर पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी।

छह महीने में छोड़ देगी लत

काउंसलिंग के दौरान समझाने पर पत्नी ने छह माह के अंदर लत छोड़ने और फिलहाल रोजाना सिर्फ एक बार गुटखा खाने का वादा किया। समझौते के बाद अब पति 26 फरवरी को परिवार के साथ आकर पत्नी को ले जाने को राजी हो गया है।

Read Also: UP Politics: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप

हनीमून के लिए चाहिए पांच लाख

कमलानगर के चीनी व्यापारी के दो बेटों की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। बड़ी बहू का आरोप था कि छोटी बहू को हनीमून पर ले जाने के लिए पांच लाख रुपये दिए गए। ससुर बुरी नियत रखता था, इसलिए उसे हनीमून पर जाने नहीं दिया गया। समझौता न होने पर अगली तारीख पर पति को भी बुलाया गया है।

Read Also: Bareilly News: लिव-इन रिलेशनशिप के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन लगाकर दोस्त लूटते रहे इज्जत

वहीं टेढ़ी बगिया के युवक पर पत्नी ने शारिरिक रूप से अक्षम होने का आरोप लगाया। रेल चालक युवक द्वारा घर आने पर अपने छोटे भाई को साथ सुलाने की बात कही। पति की डाक्टरी जांच में कमी मिलने की शिकायत की। मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें