Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पति की ‘देखा देखी’ में पत्नी भी चबाने लगी गुटखा, एक रात कम पड़ गई पुड़िया तो दोनों पहुंचे थाने!

आगरा में एक जोड़े के बीच गुटखा खाने को लेकर विवाद हुआ। पति रोज गुटखा लाता था जिसे पत्नी चोरी से खा लेती थी। एक दिन पति को पुड़िया नहीं मिली तो उसने पत्नी को खरी खोटी सुनाई और मायके छोड़ दिया। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति ने घर में गुटखा न खाने की कसम खाई और पत्नी ने भी गुटखा खाना बंद करने का वादा किया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 30 Sep 2024 08:51 PM (IST)
Hero Image
परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। पति रात में गुटखे की पुड़िया लेकर आता था। पत्नी चोरी कर खा जाती थी। एक दिन सुबह तलब लगने पर पति को जेब में पुड़िया नहीं मिली। उसने पत्नी को खरी खोटी सुना दी। विवाद बढ़ने पर पत्नी को मायके छोड़ दिया। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति ने घर में पुड़िया न लेकर जाने की कसम खाई। पत्नी ने भी गुटखा न खाने का वादा किया। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।

यह है पूरा मामला

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि तंबाकू और शराब की लत परिवारों में कलह का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है। 

आगरा के युवक-युवती की 2020 में शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, पति को गुटखा खाने की लत थी। वो रात में ही गुटखे की कई पुड़िया लेकर आता था। सुबह घर से निकलते समय तक गुटखा चबाता रहता था। 

उसकी पत्नी ने पति को देख कभी-कभी गुटखा खाना शुरू कर दिया। इसके बाद पत्नी को भी लत लग गई। पत्नी रोजाना पति की जेब से कुछ पुड़िया निकालकर खाने लगी। 

कुछ दिन बाद पत्नी की लत और बढ़ने लगी, एक दिन पति कम पुड़िया लेकर आया। पत्नी सारी पुड़िया निकालकर खा गई। सुबह तलब लगने पर पुड़िया न मिलने पर पति को गुस्सा आ गया। पत्नी को भला बुरा कह दिया।

विवाद बढ़ने पर पति उसे मायके छोड़ आया। पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के दौरान पति ने गुटखा घर में न खाने और जेब में पुड़िया न रखने का वादा किया। इसके बाद दोनों में सुलह हुई।

यह भी पढ़ें: समधन को देखते ही महिला ने चप्पल से पीटा, थाने में हुआ ड्रामा तो तमाशा देखती रही पुलिस

यह भी पढ़ें: ‘सुविधा शुल्क’ लेते ही लपेटा गया जेई, नए कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रिश्वत… विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें