Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पत्नी ने लाल रंग की मंगवाई थी लिपस्टिक, पति ले आया मैरून रंग की- नाराज होकर बीवी ने दहेज उत्पीड़न की कर दी शिकायत

Agra News in Hindi जानकारी के अनुसार पत्नी ने अपने पति से लाल रंग की लिपिस्टक मंगवाई थी। लेकिन पति गलती से दूसरे रंग की लिपिस्टिक ले आया। पत्नी ने कहा कि इसे वापस कर दो तो पति ने कहा कि यह ही रख लो। पत्नी को पति की यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 13 Jul 2024 08:30 PM (IST)
Hero Image
पत्नी सामान पैक कर मायके चली आई है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, आगरा। नई नवेली दुल्हन ने पति से सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक मंगाई। कम पढ़ा पति भूरे रंग की ले आया। पत्नी ने लौटाने को कहा तो पति ने उसे ही रखने के लिए कहा। नवविवाहिता को यह बात बुरी लगी और वो मायके चली आई। पति से तलाक के लिए पुलिस से शिकायत कर दी।

पति ले आया दूसरे रंग की 

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि आगरा की युवती की छह माह पूर्व मथुरा के युवक से शादी हुई थी। पति राजमिस्त्री है। बीस दिन पूर्व उसने पति से सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लाने को कहा था। पति को महिलाओं के सौंदर्य उत्पादों के बारे में जानकारी नहीं थी। लाल रंग की जगह वो गाढ़े मैरून रंग की लिपस्टिक खरीद लाया।

पहले बहस फिर लड़ाई 

पत्नी ने लिपस्टिक लौटाने को कहा तो पति ने उस लिपस्टिक को रख लेने और दूसरी लिपस्टिक लाने की बात कह दी। पत्नी ने कम कमाई वाले पति को फिजूलखर्ची न करने की बात समझाई। बहस से मामला झगड़े में बदल गया। पति वहां से काम के लिए चला गया। पत्नी सामान पैक कर मायके चली आई।

दहेज प्रताड़ना का लगा दिया आरोप

पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत कर दी। मामला समझौते के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। काउंसलर के सामने पत्नी ने लिपस्टिक के लिए झुगड़ा होने की जानकारी दी। काउंसलर ने पत्नी को समझाया कि पति ने दूसरी लिपस्टिक लाने की बात फिजूल खर्च के लिए नहीं,बल्कि प्रेम के कारण की थी। समझाने पर पति पत्नी दोनों साथ रहने को तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें : बारात आने से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने कर दी यह शर्मनाक हरकत, नहीं हो सके फेरे- हर किसी की शर्म से झुक गई नजरें