Move to Jagran APP

UP News: जिस बेटी को 12वीं पास कराने की तैयारी करा रहा था परिवार, वो अपने प्रेमी संग हुई फरार, घर से ले गई जेवरात

Aligarh love Story Of Minor प्रेमी के साथ किशोरी फरार जेवरात भी ले गई। स्वजन ने दोनों को तलाश भी किया लेकिन कोई नहीं मिला। किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपित वेदप्रकाश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। किशाेरी इंटर की छात्रा है और उसका गांव के ही लड़के से अफेयर था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 30 Jan 2024 11:11 AM (IST)
Hero Image
Aligarh News: प्रेमी के साथ किशोरी फरार, जेवरात भी ले गई, मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। स्वजन ने घर की तलाशी में पता चला कि वह जेवर भी ले गई है। स्वजन ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी शहर के एक कालेज में 12वीं की छात्रा है। किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की रात किशोरी घर की अलमारी में रखे लाखों के जेवरात लेकर चली गई। उसका प्रेमी भी गायब मिला।  इंस्पेक्टर देवेन्द्र त्यागी ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म के दोषी को सजा

महिला से दुष्कर्म के मामले में दोषी को एडीजे फास्ट ट्रैक प्रथम अनुपम सिंह की अदालत ने सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिवक्ता प्रमेंद्र जैन के अनुसार 2016 को वादी मेरठ गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। तभी गांव का पड़ोसी संजीव सिंह उसके घर पहुंचा।

Read Also: UP News: छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की तो कारोबारी ने मनचलों को सिखाया ऐसा सबक, बीच सड़क पर बना दिया मुर्गा दिलाई ये शपथ

पत्नी को वह अपने मोबाइल फोन से मेरी बात कराने के बहाने छत पर ले गया। जहां पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। 17 हजार का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से आठ हजार रुपये पीडि़ता को देने के आदेश दिए हैं।

Read Also: UP News: जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी को कोर्ट में मिली अनोखी सजा, ये था मामला

जमानत अर्जी रद

गंगीरी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म व उसे गर्भवती करने के आरोपित की एडीजे विशेष पाक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से जमानत अर्जी रद हो गई। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीस महेश सिंह के अनुसार भिलेठ रामनगर के देवेंद्र पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है।किशोर के गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई थी। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।