Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा ने बाबू जी का जन्मदिन बनाया खास, कल्याण सिंह की 92वीं जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Kalyan Singh पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म प्रत्येक पांच जनवरी को मनाया जाता है। इस बार उनका जन्मदिवस लखनऊ में मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्जित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राम मंदिर की होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा कल्याण सिंह के इस खास दिन को और खास बना रही है।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 05 Jan 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा ने बाबू जी का जन्मदिन बनाया खास

संवाद सूत्र, अतरौली। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म प्रत्येक पांच जनवरी को मनाया जाता है। इस बार उनका जन्मदिवस लखनऊ में मनाया जा रहा है। भाजपा सरकार और संगठन ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कल्याण सिंह को आवंटित रहे सरकारी आवास 2, माल एवेन्यू में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राज्य सरकार के मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि दी।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2024

लगे जय श्री राम के नारे

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख कर्णधारों में से एक रहे कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम में जय श्री राम के जयकारे भी लगे। कल्याण सिंह के पुत्र भाजपा सांसद राजवीर सिंह और पौत्र बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह कार्यक्रम में मेजबान की भूमिका में दिखे।

प्राण-प्रतिष्ठा बनाएगी और खास

पांच जनवरी को मनाये जाने वाले जन्म दिवस समारोह इस बार यादगार बनाने के लिए अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम की प्रतिमा का होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी है। इसलिए बाबूजी का जन्मदिन इस बार ऐतिहासिक कहा जा रहा है। नगर के उद्योग पति अरविंद कुमार अग्रवाल उर्फ अंशु अग्रवाल भी अपने समर्थकों के साथ उनके जन्मदिवस पर लखनऊ पहुंच गये है। उन्होंने बताया कि इस बार पूर्व सीएम बाबू कल्याण सिंह का जन्म दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है।

बाबू जी की बदौलत राम मंदिर का सपना हुआ पूरा

अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाने की घटना के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बाबू जी की बदौलत आज अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना संभव हो सकी है। इस लिए पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्मदिवस यादगार के रूप में मनाया जा रहा है।