Move to Jagran APP

Aligarh Election Results 2022 LIVE: अलीगढ़ में सातों सीटों पर भाजपा की जीत

LIVE Aligarh UP Chunav Result 2022 News in Hindi यूपी विधानसभा चुनाव की आज शुरू हुई मतगणना अंतिम दौर में चल रही है। अब तक हुई मतगणना में मिले वोटों के आधार पर बरौली सीट से भाजपा प्रत्‍याशी जयवीर सिंह व काले से अनिल पाराशर जीत गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Thu, 10 Mar 2022 05:47 PM (IST)
Aligarh Election Results 2022 LIVE: अलीगढ़ में सातों सीटों पर भाजपा की जीत
अलीगढ़ यूपी चुनाव रिजल्ट 2022 लाइव अपडेट अलीगढ़ के मंडी परिसर में हो रही है मतगणना।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ की सातों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। छह सीट भी भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है। सातवीं छर्रा सीट पर भी भाजपा काफी आगे हैं। सिर्फ जीत की घोषणा होना बाकी है। बरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह 92000 वोटों से जीत चुके हैं। 32 राउंड में बरौली विधानसभा की काउंटिंग समाप्त हुई है। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा रहे हैं। इसके साथ ही कोल से भाजपा के प्रत्‍याशी अनिल पाराशर जीत गए। अलीगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय। कोल, शहर, इगलास, खैर, बरौली व अतरौली में जीत घोषित हो चुकी है। छर्रा में भाजपा आगे चल रही है।

छर्रा में सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने बढ़त बना ली हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र पाल सिंह हैं, वे विधायक हैं। कोल में सपा प्रत्याशी अज्जू इश्हाक से भाजपा से विधायक अनिल पाराशर जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह और सादाबाद से भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय निरंतर बढ़त बढ़ा रहे हैं। रामवीर बसपा में थे। चुनाव के समय भाजपा में आए।

अलीगढ़ः अब तक की स्थिति

शहर-- 21 राउंड

सपा से जफर आलम 98180

मुक्ता राजा भाजपा- 70763

रजिया खान, बसपा-12963

सलमान इम्तियाज -1704

आगे---सपा

छर्रा राउंड -15

अखिलेश, कांग्रेस-975

बसपा के तिलक राज -15957

भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह-497000

सपा से लक्ष्मी धनगड़ -43076

आगे -भाजपा

---

इगलास -राउंड--26

प्रीति, कांग्रेस-5455

बीरपाल, रालोद-52250

राजकुमार सहयोगी, भाजपा-99343

सुशील कुमार बसपा- 27914

आगे--भाजपा

खैर-- राउंड--21

अनूप, भाजपा-91467

चारू कैन, बसपा-44249

भगवती प्रसाद, रालोद-23723

मोनिका, कांग्रेस-952

आगे--भाजपा

बरौली- राउंड--32

गौरांग देव, कांग्रेस -2348

जयवीर सिंह-भाजपा-146340

नरेंद्र शर्मा, बसपा-56627

प्रमोदगौड़, रालोद-32463

भाजपा की जीत

कोल -राउंड --31

अनिल पाराशर, भाजपा-1074958

बिलाल, बसपा-22880

विवेक बंसल, कांग्रेस-15452

अज्जू इश्हाक, सपा-101968

भाजपा की जीत

अतरौली राउंड-12

ओमवीर सिंह, बसपा, 6461

धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस, 386

वीरेश यादव, सपा 23093

संदीप सिंह, भाजपा -55574

आगे-भाजपा

अलीगढ़ः अब तक की स्थिति

शहर-- 15 राउंड

सपा से जफर आलम 58031

मुक्ता राजा भाजपा- 59309

रजिया खान, बसपा-10870

सलमान इम्तियाज -1189

आगे---भाजपा

छर्रा राउंड -7

अखिलेश, कांग्रेस-475

बसपा के तिलक राज -7303

भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह-20895

सपा से लक्ष्मी धनगड़ -19578

आगे -भाजपा

---

इगलास -राउंड--14

प्रीति, कांग्रेस-2317

बीरपाल, रालोद-29283

राजकुमार सहयोगी, भाजपा-54041

सुशील कुमार बसपा- 16346

आगे--भाजपा

----

खैर-- राउंड--12

अनूप, भाजपा-51349

चारू कैन, बसपा-28447

भगवती प्रसाद, रालोद-14421

मोनिका, कांग्रेस-606

आगे--भाजपा

---

बरौली- राउंड--21

गौरांग देव, कांग्रेस -1378

जयवीर सिंह-भाजपा-96980

नरेंद्र शर्मा, बसपा-35584

प्रमोदगौड़, रालोद-20316

आगे-भाजपा

---

कोल -राउंड --21

अनिल पाराशर, भाजपा-66488

बिलाल, बसपा-8810

विवेक बंसल, कांग्रेस-9530

अज्जू इश्हाक, सपा-86311

आगे--सपा

---

अतरौली राउंड-7

ओमवीर सिंह, बसपा, 2753

धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस, 262

वीरेश यादव, सपा 12259

संदीप सिंह, भाजपा -36906

आगे-भाजपा

कल्‍याण सिंह के पौत्र अतरौली में आगे

सबसे अधिक 11-11 प्रत्याशी अतरौली व शहर विधानसभा में है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र व वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह मतगणना स्‍थल पर पहुंच गए। वे अतरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। सबसे कम पांच प्रत्याशी इगलास में है।

सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी में वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। हर विधानसभा के लिए अलग-अलग हाल में ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगी हैं। 

सुबह से लेकर अब तक मिले रुझान के अनुसार अलीगढ़ शहर, खैर, बरौली  व छर्रा में भाजपा आगे चल रही है। जबकि कोल और इगलास में भाजपा पीछे चल रही है। 

अतरौली से प्रत्‍याशी संदीप सिंह मतगणना स्‍थल पर पल पल की जानकारी करते रहे।

अब तक मिले रुझान के अनुसार अलीगढ़ शहर, खैर व बरौली में भाजपा आगे चल रही है। 

केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात

मत पत्र की गिनती के लिए चार-चार टेबल अलग से लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर कार्मिक तैनात कर दिए गए हैं। पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रेक्षकों की मौजूदगी में में मतगणना पूरी होगी। मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के आदेश हैं।

60 प्रत्‍याशियों ने लड़ा चुनाव

जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। 10 फरवरी को पहले चरण के तहत मतदान हुआ। इसमें जिले के कुल 27.65 लाख मतदाताओं ने 60 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया। सभी विधानसभा सीटों पर कुल 62.17 फीसद मतदान हुआ। अब इन सभी प्रत्याशियों में से सात को विधायक बनने का मौका मिलेगा।

यहां देखें चुनावी परिणाम

चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर आप यूपी चुनाव परिणाम देख सकते हैं। पहली बार निर्वाचन विभाग की तरफ से राउंड बार मतगणना का परिणाम मतगणना टेबल से ही अानलाइन अपलोड करने की व्यवस्था की है। ऐसे में इस वेबसाइट पर प्रदेश की सभी सीटों की पल-पल की स्थिति देखी जा सकती है।

एक राउंड में 98 बूथों के वाेटों की गिनती

ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए हर विधानसभा में 14 टेबल लग रही हैं। ऐसे में जिले की सात विधानसभाओं में कुल 98 टेबल लग रही हैं। हर राउंड में 98 बूथों के वोटों की गिनती होगी। अतरौली में 478, शहर में 391, खैर में 455, बरौली में 446, कोल में 425, इगलास में 375 बूथ हैं।

खैर विधानसभा क्षेत्र

नीतेजे का संभावित समय, शाम 4:00 बजे

मतगणना के राउंड, 33

कुल मतदाता, 403792

कुल पड़े वोट, 249902

पुरुष, 133486,

महिला, 116412

अन्य,

मतदान फीसद, 61.89

कुल प्रत्याशी, सात

भाजपा-अनूप प्रधान

रालोद-भगवती प्रसाद सूर्यवंशी

बसपा - चारूकेन

कांग्रेस - मोनिका

आप - मोहसिन प्रताप सिंह

निर्दलीय -मूलचंद्र

निर्दलीय- जगदीश प्रसाद

--------------------------------

बरौली विधानसभा क्षेत्र

नीतेजे का संभावित समय, दोपहर 3:30 बजे

मतगणना के राउंड, 32

कुल मतदाता, 379219

कुल पड़े वोट, 242957,

पुरुष, 129567

महिला, 113388

अन्य, 1

मतदान फीसद, 64.07

कुल प्रत्याशी, सात

भाजपा-ठा. जयवीर सिंह

रालोद - प्रमोद गौड़

बसपा -नरेंद्र कुमार शर्मा

कांग्रेस - गौरांगदेव चौहान

आप - सुनीता

निर्दलीय -देवेंद्र कुमार वर्मा

एआइएमआइएम-शाकिर अली

अतरौली विधानसभा क्षेत्र

नतीजे का संभावित समय, शाम 4:30 बजे

मतगणना के राउंड, 35

कुल मतदाता,401731

कुल पड़े वोट, 240841

पुरुष, 126046

महिला, 114794

अन्य,1

मतदान फीसद, 59.95

कुल प्रत्याशी, 11

भाजपा- संदीप सिंह

सपा - वीरेश यादव

कांग्रेस - धर्मेंद्र लोधी

बसपा - डा. ओमवीर सिंह

आप -खेम सिंह

निर्दलीय -अखिलेश देवी

निर्दलीय- राहुल सिंह

निर्दलीय-सलीम खां

लोकदल - बृजेश कुमार

निर्दलीय - कैलाश कुमार

निर्दलीय-मंजू देवी

छर्रा विधानसभा क्षेत्र

नतीजे का संभावित समय, दोपहर 3:30 बजे

मतणना के कुल राउंड, 32

कुल मतदाता,386732

कुल पड़े वोट, 242044,

पुरुष, 128452

महिला, 113589,

अन्य, 3

मतदान फीसद, 62.59

कुल प्रत्याशी, 10

भाजपा- रवेंद्र पाल सिंह

सपा -लक्ष्मी धनगर

बसपा - तिलकराज यादव

कांग्रेस - अखिलेश शर्मा

आप - सुशील कुमार

निर्दलीय- अक्षय कुमार

भारतीय सुभाष सेना- राजेश कुमार शर्मा

निर्दलीय -जयवीर सिंह

निर्दलीय-यादकरन

निर्दलीय-सतीश कुमार

कोल विधानसभा क्षेत्र

नतीजे का संभावित समय, दोपहर 3:15 बजे

मतगणना के राउंड, 31

कुल मदातता, 404632

कुल पड़े वोट, 250540,

पुरुष, 134825

महिला,115715

अन्य,0,

मतदान फीसद ,61.92

कुल प्रत्याशी, नौ

भाजपा - अनिल पाराशर

कांग्रेस - विवेक बंसल

सपा -अज्जू इश्हाक

बसपा - मो. बिलाल

आप - मनोज शर्मा

निर्दलीय -एमएल पापा

निर्दलीय- नईम खान

निर्दलीय- शम्स तवरेज खां

भारतीय सुभाष सेना-साहब सिंह

शहर विधानसभा क्षेत्र

नीतेजे का संभावित समय, दोपहर 2:30 बजे

मतगणना के राउंड, 28

कुल मतदाता,395441

कुल पड़े वोट,251838,

पुरुष,139138

महिला, 114694

अन्य, 6

मतदान फीसद, 63.72

कुल प्रत्याशी, 11

सपा - जफर आलम

भाजपा-मुक्ता राजा

कांग्रेस - सलमान इम्तियाज

बसपा - रजिया खान

आप - मोनिका थापर

स्वराज भारतीय पार्टी - विनोद कुमार

निर्दलीय -रामगोपाल

निर्दलीय- केशवदेव शर्मा

निर्दलीय- रेनुका वाष्र्णेय

निर्दलीय- रेहादुद्दीन

लोकदल-दिलीप कुमार

इगलास विधानसभा क्षेत्र

नतीजे का संभावित समय, 4:15 बजे

मतगणना के राउंड, 34

कुल मतदाता, 393747,

कुल पड़े वोट, 240910

पुरुष, 129928

महिला, 110981,

अन्य, 0

मतदान फीसद, 61.18

कुल प्रत्याशी, पांच

भाजपा - राजकुमार सहयोगी

रालोद - वीरपाल सिंह

बसपा - सुशील कुमार

कांग्रेस - प्रीति धनगर

लोकदल - कुंवरपाल

Koo App

अलीगढ़ से भाजपा के मुक्ता राजा काफी आगे #ElectionResults #UttarPradeshElections #UttarPradesh

View attached media content - B. L Verma (@blvermaup) 10 Mar 2022