Move to Jagran APP

Aligarh News: बुलंदशहर के बदमाश राजेश का साथी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, एक लाख का था इनाम

बुलंदशहर के बदमाश दिनेश को अलीगढ़ की अतरौली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। दिनेश पर 32 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें 5 अलीगढ़ और 27 बुलंदशहर के हैं। वह अतरौली में दो लूट के मामलों में वांछित था जिसमें उसने अपने साथी राजेश के साथ मिलकर दंपतियों से लूट की थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में जेल भेज दिया।

By Sumit Kumar Sharma Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 15 Oct 2024 01:41 AM (IST)
Hero Image
मुठभेड़ में पकड़े गए एक लाख के इनामी दिनेश को अस्पताल को ले जाते पुलिसकर्मी। सौ. पुलिस।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बुलंदशहर में मुठभेड़ में मारे गए राजेश के साथी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश दिनेश को रविवार देर रात अतरौली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। धरपकड़ के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग उसके पैर में गोली लगी है। 

पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया। दिनेश पर 32 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें पांच जिले के हैं। अतरौली में लगातार दो लूट के बाद राजेश के साथ दिनेश पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुलंदशहर पुलिस ने भी उस पर 50 हजार का इनाम रखा था।

यह है पूरा मामला

छह व सात सितंबर को अतरौली क्षेत्र के रायपुर रोड पर दंपतियों से तमंचा दिखाकर लूट की दो घटनाएं हुई थीं। दोनों में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह बुलंदशहर पुलिस ने राजेश को मुठभेड़ में मार गिराया। 

सीओ अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 11 बजे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की वैगन-आर कार संदिग्ध लगी। चालक पुलिस को देखकर कासिमपुर पुलिया की तरफ भाग रहा था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह आम के बाग से कार लेकर भागने लगा। 

इसी दौरान उसकी कार पेड़ से टकरा गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी। इसका नाम बुलंदशहर के अहार क्षेत्र के भगवंतपुर का दिनेश कुमार उर्फ डीके है। इसके पास से लूट के साढ़े नौ हजार रुपये, वैगन-आर कार, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। 

पूछताछ में उसने बताया कि राजेश के साथ अतरौली में दोनों घटनाएं की थीं। लूटे गए सामानों को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए थे। बाकी के रुपये खर्च हो गए। उसने जवां, गभाना क्षेत्र के अलावा बुलंदशहर में कई घटनाओं को कबूला। आरोपी के विरुद्ध पुलिस पर फायरिंग का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।

इन चार घटनाओं में रहा शामिल

  • पहली घटना आठ सितंबर को गभाना में हुई। दंपती से बाइक सवारों ने फायरिंग की थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे। 
  • 23 सितंबर को दूसरी घटना जवां में हुई। यहां बाइक पर जा रहे दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लाकेट लूट लिया था। 
  • तीसरी घटना छह अक्टूबर को अतरौली में हुई। दंपती को आवाज देकर बदमाशों ने स्कूटी धीरे करा ली। फिर पैर मारकर स्कूटी गिरा दी। तमंचा तानते हुए गोली मारने की धमकी दी और जंजीर, कुंडल, अंगूठी और छह हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। 
  • सात अक्टूबर को अतरौली में ही दंपती से फिर लूट की। पहले दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। फिर गोली मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया और महिला के गले से जंजीर, पैंडल, अंगूठी व कौंदनी उतरवा उतरवाकर ले गए थे।

बुलंदशहर में 27 मुकदमे पंजीकृत

दिनेश पर 32 मुकदमे पंजीकृत हैं। इनमें 27 मुकदमे बुलंदशहर व पांच अलीगढ़ के हैं। इनमें अतरौली में दो, गभाना व जवां में एक-एक के अलावा बुलंदशहर के अनूपशहर थाने में आठ, औरंगाबाद में चार, जहांगारीबाद में तीन, अहार, चोला, पहासू, डिबाई, गुन्नौर में दो-दो, सिकंदराबाद व रामघाट में एक-एक मुकदमा पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें: यार तेरा गैंगस्टर है जानी… PM-CM को भी करता है फॉलो, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सामने आई शिवा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल

यह भी पढ़ें: बहराइच में बवाल: नाखून उखाड़कर गोली मारी… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दूसरे दिन भी चलता रहा गोरिल्ला युद्ध

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें