Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aligarh News: पीआरबी गाड़ी के चालक पर रिपोर्ट दर्ज, बाइक सवार युवक को मारी थी टक्कर

Aligarh News अलिगढ़ में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का नोएडा में इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Updated: Mon, 05 Sep 2022 07:29 PM (IST)
Hero Image
Aligarh News: पीआरबी गाड़ी के चालक पर रिपोर्ट दर्ज, बाइक सवार युवक को मारी थी टक्कर : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: अलिगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला पर पुलिस की गाड़ी पीआरबी 717 की चपेट में आकर बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को निजी अस्पताल अलीगढ़ भेज दिया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए घायल को कैलाश अस्पताल नोयडा रेफर कर दिया गया।

शनिवार की रात लगभग नौ बजे यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि कोतवाली खैर की पीआरबी 717 इनोबा चालक यूपी 32 डीजी 0717 नाम पता अज्ञात के खिलाफ पीड़ित युवक के पिता देवेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी फरीदपुर थाना जवां ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बता दें कि युवक अपने मामा बुद्धपाल शर्मा निवासी बीरमपुर थाना लोधा के साथ बाइक से घर जा रहा था। बुद्धपाल बाइक चला रहा था और सोनू पीछे बैठा हुआ था। गांव अंडला से निकलते ही खैर की तरफ से तेज रफतार इनोवा गाड़ी के चालक ने पीछे से लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नोएडा के अस्पताल में उपचार जारी है। हालत नाजुक बताई गई है।