Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aligarh News: चर्बी की बदबू के विरोध में थाने में जमकर हंगामा, सीओ ने लिखकर दिया- पांच दिन के अंदर…

अलीगढ़ में कई दिनों से चर्बी की बदबू से लोग परेशान हैं। भाजपा और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। सीओ ने पांच दिन के अंदर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने बदबू के विरुद्ध छापेमारी की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 05 Oct 2024 12:11 AM (IST)
Hero Image
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस व बिजलीघर के गेट पर तैनात पीएसी के जवान। जागरण

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर में कई दिन से उठ रही बदबू पर लगाम न लगने के चलते शुक्रवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। भाजपाइयों व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहले देहलीगेट थाने में जमकर हंगामा किया। धरने पर बैठ गए। सीओ के समझाने पर भी नहीं माने। 

इसके बाद बाहर आकर सड़क पर जाम लगा दिया। यहां भी धरना-प्रदर्शन किया। सीओ अभय कुमार पांडेय ने लिखित में पांच दिन के अंदर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद हंगामा शांत हो सका। 

कई दिन से शहर में चर्बी की बदबू से लोग परेशान हैं। कई मोहल्लों में लोगों की तबीयत तक बिगड़ गई। इसके बाद से अधिकारी लगातार पुराने शहर में भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर छापा मारा गया, लेकिन शाम को सराय हकीम, महावीरगंज, जयगंज, शिवपुरी, रेलवे रोड, तांगा स्टैंड, तुर्कमान गेट, देहलीगेट में फिर से बदबू आने लगीं। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। 

नवरात्र में भी बदबू आने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। देर रात भाजपा नेता बृजेश कंटक, संजय शर्मा, संजू बजाज, कृष्णा गुप्ता, हर्षद हिंदू आदि लोग थाने पहुंचे। यहां धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति का पाठ किया। संघ के गीत गाए। सीओ से लिखित में आश्वासन देने की मांग पर अड़ गए। बाहर आकर जाम लगा दिया। यहां चर्बी की बदबू नहीं सहेंगे आदि के नारे लगाए गए। 

हर्षद ने कहा कि नवरात्रि के पावन त्योहार में भी कट्टी हो रही है। पुलिस की ओर से पैसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हम पुलिस को चंदा देने के लिए तैयार हैं, मगर बदबू नहीं आनी चाहिए। 

सीओ में लिखित में पत्र सौंपा, जिसमें लिखा था कि मेरा प्रयास है कि शहर में आने वाली दुर्गंध पर सख्त कार्रवाई करते हुए पांच दिवस में सुनिश्चित करूंगा कि शहर को दुर्गंध से निजात मिले। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। 

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि चर्बी की बदबू के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेठी हत्याकांड: साए की तरह मंडराता था… पूनम के प्यार में पागल हो चुका चंदन वर्मा, यही थी रायबरेली छोड़ने की वजह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें