Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सहारनपुर की तर्ज पर अलीगढ़ के जवाहर पार्क में विकसित होगा वनस्पति उद्यान, पौधों पर किए जाएंगे शोध

जवाहर पार्क के सुंदरीकरण का तानाबाना स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने बहुत पहले ही बुन लिया था अब यहां वनस्पति उद्यान विकसित करने का निर्णय भी लिया गया है। इस उद्यान में विभिन्न प्रकार पौधे लगाए जाएंगे जिन पर शोध कार्य होगा।

By Anil KushwahaEdited By: Updated: Thu, 30 Dec 2021 01:17 PM (IST)
Hero Image
जवाहर पार्क में वनस्पति उद्यान विकसित करने का निर्णय भी लिया गया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जवाहर पार्क के सुंदरीकरण का तानाबाना स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने बहुत पहले ही बुन लिया था, अब यहां वनस्पति उद्यान विकसित करने का निर्णय भी लिया गया है। इस उद्यान में विभिन्न प्रकार पौधे लगाए जाएंगे, जिन पर शोध कार्य होगा। सहारनपुर की तर्ज पर यहां वनस्पति उद्यान विकसित करने की योजना है। जिला उद्यान विकास समिति की बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने चर्चा के बाद जिला उद्यान अधिकारी को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

शोध कार्य में शामिल किए गए वनस्‍पतियों के पेड़ पौधे

सहारनपुर का वनस्पति उद्यान ब्रिटिश शासन काल में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बनवाया था। यहां वनस्पतियाें व पेड़-पौधों को शोध कार्य में शामिल किया जाता है। बताते हैं कि चीन से लाए गए चाय के पौधे पर यहीं शोध हुआ था। जिला उद्यान अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वनस्पति उद्यान (बाटनिकल गार्डन) में विभिन्न प्रकार के पौधों पर शोध किया जाता है। इसके बाहर अन्य जिलों से भी विषय विशेषज्ञ आते हैं। विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे भी लगाए जाते हैं। सहारनपुर के बाटनिकल गार्डन को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। इसी तर्ज पर जवाहर पार्क में भी बाटनिकल गार्डन बनाया जाएगा। जिला उद्यान विकास समिति के सदस्यों ने इस पर सहमति बनाई है। इसके लिए उचित स्थान का चयन कर गार्डन विकसित कराया जाएगा।

जवाहर पार्क के सुंदरीकरण का प्रस्‍ताव पूर्व में ही पास हो गया था

इसके अलावा बैठक में उपकरणों के क्रय, स्मार्ट सिटी के तहत पार्क के सुंदरीकरण, सोलर लाईट, कूड़ेदान रखवाने, होमगार्ड की डयूटी, टिकट आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। समार्ट सिटी के तहत जवाहर पार्क के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पूर्व में ही पास हो चुका था। जिला उद्यान विकास समिति की बैठक में एडीएम सिटी राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें