Move to Jagran APP

Charu Kain: कौन हैं डॉ. चारू कैन… जिन्हें सपा ने दिया उपचुनाव का टिकट, तीन हफ्ते पहले ही बनी थीं कांग्रेसी

समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से डॉ. चारू केन को उपचुनाव का बनाया है। वे पहले बसपा से जुड़ी हुई थीं और 2022 के विधानसभा चुनाव में खैर सीट से बसपा की प्रत्याशी थीं। उन्हें 65302 वोट मिले थे। डॉ. चारू केन ने हाल ही में कांग्रेस की ऑनलाइन सदस्यता ली थी लेकिन अब वे सपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगी।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 24 Oct 2024 09:46 PM (IST)
Hero Image
डा. चारू केन, सपा प्रत्याशी। जागरण ग्राफिक्स
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बसपा से 2022 में खैर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू डॉ. चारू केन सपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगी। गुरुवार को सपा हाईकमान ने खैर विधानसभा सीट पर उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। चारू ने पांच अक्टूबर को ही कांग्रेस की ऑनलाइन सदस्यता ली थी।

कौन हैं सपा प्रत्याशी चारू केन?

2022 के विधानसभा चुनाव में खैर सीट से बसपा प्रत्याशी रहीं चारू केन को 65,302 वोट मिले थे। खैर क्षेत्र रालोद का गढ़ माना जाता है। इस सीट से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी 41,644 वोट पाकर तीसरे नंबर पर थे। भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान ने जीत दर्ज कराई। 

कांग्रेस में जाने के उनके फैसले ने पार्टी में हलचल बढ़ गई थीं, क्योंकि कांग्रेसियों को पता था कि वह टिकट की दावेदारी कर सकती हैं। चारू को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने सदस्यता दिलाई थी।

इसके बाद ही टिकट को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। अब वे सपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ेगीं। कांग्रेस और सपा हाईकमान में इसको लेकर सहमति बनी है। 

सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने बताया कि पार्टी ने चारू को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस व सपा मिलकर गठबंधन प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे।

भाजपा, सपा और बसपा समेत कई प्रत्याशी करेंगे नामांकन

खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में गुरुवार शाम तक तीन प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसमें भाजपा से सुरेंद्र दिलेर, सपा से डॉ. चारू केन, बसपा से डॉ. पहल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को इन तीनों प्रत्याशी समेत अन्य कई अन्य लोग नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें आजाद समाज पार्टी से नितिन कुमार व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र कुमार धनगर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

आज से शुरू होगा कार्मिकों का प्रशिक्षण

खैर उपचुनाव के लिए शुक्रवार से कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए 20 मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम-वीवीपैट समेत अन्य सामान्य प्रशिक्षण देने के लिए नामित किया है। 

सपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बने राजेश

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में राजेश सैनी काे सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर इसकी घोषणा की। राजेश सैनी ने कहा कि पार्टी से मिली जिम्मेदारी काे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024: समझें उपचुनाव में अखिलेश यादव ने कैसे साधा PDA समीकरण, सामान्य श्रेणी का एक भी प्रत्याशी नहीं

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024: …तो सामने आ गई कांग्रेस के पीछे हटने की वजह, ‘साइकिल को हाथ का साथ’ कहानी में ट्विस्ट है!

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।