Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2022: दीये के साथ सजावट करने से अपार होंगी दीवाली की खुशियां, अपनाएं ये जरूरी टिप्‍स

धनतेरस के साथ पांच दिनी दीपोत्सव शुरू हो गया। महीनों से दीवाली की तैयारियों में जुटे लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया। लोगों में खास उत्साह है। घरों में तरह तरह के पकवान घर को सजाना व उपहार देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Sun, 23 Oct 2022 09:34 AM (IST)
Hero Image
दिवाली पर घरों में लोग लक्ष्मी- गणेश की पूजा करते हैं तो साफ-सफाई और सजावट भी जरूरी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। धनतेरस के साथ पांच दिनी दीपोत्सव शुरू हो गया। महीनों से दीवाली की तैयारियों में जुटे लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया। इस त्योहार को लेकर लोगों में खास उत्साह है। घरों में तरह तरह के पकवान , घर को सजाना व उपहार देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हम आपको दे रहे हैं कुछ जरुरी टिप्स जिसे आप आजमा सकते हैं। यह अपकी खुशियों को कई गुना बढ़ा देगी।

पूजा घर व प्रवेश द्वार की सजावट जरूरी

दिवाली के मौके पर घरों में लोग लक्ष्मी- गणेश की पूजा करते हैं तो पूजा घर की साफ-सफाई और सजावट भी जरूरी है। इसकी सजावट के लिए आप कलरफुल लाइट्सए वाल स्टिकर्स और अलग-अलग फूलों का इस्तेमाल करें। ईको फ्रेंडली सजावट के लिए मिट्टी के दीये जला कर पौराणिक परंपारा जारी रख सकते हैं। आम के पत्ते से आप पूजा घर के प्रवेश द्वार को सजा सकती हैं। इन दिनों गोशाला के उत्पादों का चलन अधिक बढ़ गया है। जिसमें लक्ष्मी -गणेश से लेकर शुभ लाभ तक उपलब्ध हैं। इनकी पवित्रता आपके पूजा घर को सकारात्मक उर्जा प्रदान करती है।

फूलों के साथ सजावट

सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल काफी पहले से किया जाता रहा है जो हर एक जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। फूल असली हो या नकली, घर के लुक को बदलने के लिए इससे अच्छा विकल्प दूसरा हो ही नहीं सकता।

पर्दे की जगह फूूलों की लड़ियां

पर्दे की जगह आप फूलों की लड़ियां बनाकर सजा सकती हैं और वहीं मेज या घर के कोनों को सजाने के लिए गुलदस्ते का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहेगा। जिससे जरूरत पड़ने पर गुलदस्ते को हटाया जा सके। तांबे, पीतल, शीशे और चीनी मिट्टी के गुलदस्ते सजावट के लिए अच्छे होते हैं।कलरफुल कुशन्स के साथदिवाली पर अपके घर मेहमान भी आते हैं। उन्हें आकर्षित करने के लिए ड्राइंग रूम को सजाएं। इसमें सोफा के लिए आप कलरफुल कुशन्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें बेड रूम की सजावट

प्रिंटेड, एंब्रायडरी और पैच वर्क वाले कुशन्स घर के लुक को एकदम ही बदल देते हैं। कपड़ों के बचे हुए कतरन से भी आप कुशन कवर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा ब्रोकेड, सिल्क वाले कुशन्स भी आजकल ट्रेंड में हैं।टेड्रिशनल इंडियन सजावटएंटीक तांबे के कछुए और हाथी वाले लैंप्स दिवाली में घर की सजावट के लिए बेस्ट रहेंगे। वैसे तरह− तरह के मिट्टी वाले लैंप्स भी दिवाली मेले में देखने को मिलते हैं। जिनसे आप ड्राइंग रूम, बेडरूम, गार्डन एरिया हर एक जगह को डेकोरेट कर सकती हैं।

गॉर्डन एरिया को न करें अनदेखा

दिवाली पर घर का हर एक कोना रोशन करें और गार्डन तो इसका बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है। ज्यादातर घरों की एंट्री गार्डन एरिया से ही होकर जाती है तो इसकी अनदेखी बिल्कुल भी न करें। दिवाली के लिए लाइट्स, लैंप्स, फूलों और दीये जैसी कई चीज़ों से आप इस जगह को बना सकते हैं खूबसूरत और खुशहाली। थोड़ी ऊंचाई वाले पौधों पर लैंटंर लगाने के साथ उन्हें छोटी− छोटी लाइट्स से भी सजा सकते हैं। झूमर का इस्तेमाललीविंग रूम बहुत बड़ा है तो सेंटर में झूर लगाएं। यकीन मानिए ये आपके पूरे रूम का लुक चेंज कर देंगे। बची हुई चीज़ों के इस्तेमाल से अलग− अलग तरह के लैंटंर्स और लैंप्स तैयार करें और इससे भी घर को सजाएं।