Move to Jagran APP

अलीगढ़ में दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, सिपाही की मौत; दारोगा घायल

अलीगढ़ में गोकशों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के दारोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई। इस दौरान दूसरे दारोगा राजीव कुमार ने पिस्टल को अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी अचानक गोली चल गई। गोली राजीव के पेट में लगते हुए एसओजी के सिपाही मैनपुरी के कुरावली कस्बा के याकूब को जा लगी। सिपाही की मृत्यु हो गई जबकि दारोगा घायल हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:14 AM (IST)
Hero Image
पुलिस लाइन में सिपाही याक़ूब को सलामी देते

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बुधवार देर रात बड़ी घटना हो गई। गोकशों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के दारोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई। इस दौरान दूसरे दारोगा राजीव कुमार ने पिस्टल को अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी अचानक गोली चल गई।

गोली राजीव के पेट में लगते हुए एसओजी के सिपाही मैनपुरी के कुरावली कस्बा के याकूब को जा लगी। सिपाही की मृत्यु हो गई। राजीव भी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, सिपाही याकूब मूलरूप से मैनपुरी के कुरावली कस्बे के रहने वाले थे। अलीगढ़ में वह जमालपुर हमदर्द नगर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

पिस्टल अनलॉक करने के दौरान हुई घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया- नौ तारीख की रात को थाना गभाना में गोकशी की घटना हुई थी। उस पर पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गोकश एक और घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके लिए एक ज्वाइंट टीम बनाई गई, जिसमें थाना गांधीपार्क, थाना गभाना और एसओजी की ज्वाइंट टीम तैयार करके दबिश के लिए तैयार किया गया। देर रात लगभग दबिश के लिए निकल रही टीम के सभी लोगों ने अपनी पिस्टल को लोड किया लेकिन एक दारोगा की पिस्टल फंस गई। लगातार प्रयास के बाद भी वह ठीक नहीं कर पा रहे थे।

जिसके बाद दारोगा राजीव ने वह पिस्टल उनसे ली और अनलॉक करने का प्रयास करने लगे, इसमें अचानक गोली चल गई। एक गोली दारोगा के पेट में लग गई, जबकि दूसरी गोली एसओजी के सिपाही के सिर पर लगी। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, कई जिलों में दो समुदाय आमने-सामने; बिजली के तार में ताजिया छूने से एक की मौत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।