Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

परिवार नियोजन कार्यक्रम फिर पकड़ेगा गति, घर-घर पहुंचेगी टीम, जानिए कैसे? Aligarh news

कोविड-19 संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग के तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति धीमी रही है। इनमें परिवार नियोजन कार्यक्रम भी शामिल हैं। ऐसे में विभाग ने कार्यक्रम को गति देने के लिए एक बार फिर से पहल की है।

By Anil KushwahaEdited By: Updated: Sun, 21 Mar 2021 10:33 AM (IST)
Hero Image
कई दंपती ने परिवार नियोजन के साधन अपनाए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : कोविड-19 संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग के तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति धीमी रही है। इनमें परिवार नियोजन कार्यक्रम भी शामिल हैं। ऐसे में विभाग ने कार्यक्रम को गति देने के लिए फिर से पहल की है। परिवार नियोजन सेवाएं बहाल करने के बाद अब इन्हें घर-घर तक निश्शुल्क पहुंचाने व लोगों को जागरूक करने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए फिर से स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशाला शुरू कर दी गई हैं। फैमिली प्लानिंग लाजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा ने बताया कि परिवार नियोजन के साधन हर स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। गर्भ निरोधक गोली छाया व अंतरा व इंजेक्शन परिवार नियोजन के अन्य अस्थाई साधन उपलब्ध कराने की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी शुरू हो गई है। बढ़ती जनसंख्या रोकने के लिए व लोगों को परिवार नियोजन करने के लिए व उनके बच्चों में अंतराल रखने के लिए यह सुविधा हर सामुदायिक ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में उपलब्ध है ।

उप केंद्रों पर भी सुविधा

यूपीटीएसयू के वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ मेहरोज तस्लीम सिद्दीकी ने बताया कि ओपीडी करने के साथ ही योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर द्वारा चयनित सब सेंटर और पीएचसी पर भी परिवार नियोजन की सेवा शुरू कराई जा चुकी है। इस सुविधा के चलने के बाद योग्य दंपती जो कि अस्थायी परिवार नियोजन के साधन अपनाना चाहते हैं, अब पीएचसी व सब सेंटर पर आ सकते है। अभी कई दंपती ने परिवार नियोजन के साधन अपनाए हैं।

परिवार नियोजन के साधन

अंतरा त्रैमासिक एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन है। जिसकी पहली डोज डाक्टर की देखरेख में महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही लगाई जाती है। उसके बाद दूसरी डोज प्रशिक्षित स्टाफ नर्स या एएनएम के द्वारा लगाी जाती है। महिलाओं को तीन माह के अंतर पर मासिक धर्म आने के सात दिन के अंदर जांच के बाद दिया जाता है। छाया गोली एक साप्तहिक नान हार्मोनल गर्भ निरोधक गोली है। जो कि प्रसव या गर्भपात के तुरंत बाद प्रारंभ की जा सकती है। माला-एन गोली रोजाना ली जाती है। प्रसव के छह माह बाद शुरू कर सकते हैं। अन्य साधनों के साथ आइयूसीडी नार्मल डिलीवरी में प्लेसेंटा बाहर आने के 10 मिनट के भीतर या 48 घंटो के अंदर आपरेशन के दौरान लगाते हैं प्रसव के छह हफ्तों बाद गर्भपात के तुरंत बाद अगर संक्रामक रोग न हो तो माहवारी शुरू होने पर पहले दिन से 12 दिन के भीतर कभी भी दे सकते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें