Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अलीगढ़ होते हुए 42 किमी के दायरे में 60 गांवों से गुजरी गंगा यात्रा Aligarh news

जिरौली धूमसिंह से शुरू होकर सांकरा के गंगा घाट पर पहुंची।हर गांव में स्वागत के लिए उमड़ पड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब।

By Sandeep SaxenaEdited By: Updated: Thu, 30 Jan 2020 04:20 PM (IST)
Hero Image
अलीगढ़ होते हुए 42 किमी के दायरे में 60 गांवों से गुजरी गंगा यात्रा Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन] समय दोपहर 11.30 बजे। जिरौली धूमसिंह से अतरौली की ओर सड़क पर गाडिय़ों का लंबा काफिला। भाजपा, तिरंगा व गंगा मैया के झंडों के मेला के रेला में हर चेहरे पर खुशी और उत्साह। दोनों ओर से पुष्प वर्षा करते लोग। चहुंओर गंूजते गंगा मैया के जयघोष। यह नजारा था जीवनदायिनी मां गंगा की अविरल व निर्मलता को सुनिश्चित करने वाली 'गंगा यात्राÓ का। जिरौली धूम से शुरू होकर सांकरा तक 42 किमी का सफर तय करने वाली यात्रा 60 गांवों की देहरी से गुजरी। हर गांव में स्वागत के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा। हर चौराहे-तिराहे पर हुजूम था। 

देरी के बावजूद उत्साह नहीं हुआ कम

वैसे यह गंगा यात्रा जिरौली धूम सिंह में सुबह साढ़े नौ बजे प्रस्तावित थी। इसी कारण लोग सुबह से ही इंतजार में थे। लेकिन, दो घंटे देरी से यात्रा ने जिले में सीमा में प्रवेश किया तो फिर लोगों का भी उत्साह कम न हुआ। गंगा यात्रा का नेतृत्व शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किया। उनके साथ ही यात्रा रथ में बरौली विधायक को छोड़ जिले के सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि सवार थे। 12 बजे अतरौली के अवंतीबाई चौराहे पर गंगा यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने जमकर पुष्प वर्षा की। इसके बाद बहरावद की पुलिया, सरस्वती विद्या मंदिर, मोहसमपुर, पाली, हरदोई, बाढौल में भी जोरदार स्वागत हुआ। करीब एक बजे आलमपुर चौराहे पर  उमड़ी भीड़ ने यात्रा में शामिल नेताओं का उत्साह बढ़ाया। करीब डेढ़ बजे यात्रा सांकरा बंधा (पुराना घाट) पर पहुंची। वहां पहले गंगा चबूतरा पर पूजा अर्चना की गई। यहीं पर गौ पूजन हुआ। यहां से फिर गंगा घाट पर पहुंची। यहां प्रमुख अतिथियों ने मोटर वोट में सवार होकर गंगा मैया को ओढऩी पहनाई। यहीं पर गंगा आरती हुई। करीब दो बजे सांकरा के एक कॉलेज में यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई, जहां लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। यहां से गंगा यात्रा संभल गुन्नौर के लिए रवाना हो गई।

योजनाओं का गुणगान

भले ही यात्रा सरकारी थी हो। लेकिन, इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही भाजपाई हावी रहे। यात्रा के सहारे सरकार की योजनाओं का जमकर गुणगान किया गया। सपा-बसपा पर जमकर निशाने साधे। ग्रामीणों से भी योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए। यात्रा में प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण, सीडीओ अनुनय झा समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी भी थे।

अतरौली में फूलों की वर्षा से गंगा यात्रा का स्वागत

बिजनौर से शुरू हुई गंगा यात्रा बुधवार की दोपहर देहात क्षेत्र से होती हुई अतरौली पहुंची तो गांव जिरौली धूमसिंह पर उत्त्तम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने स्वागत किया। उसके बाद यात्रा का रथ नगर के अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचा तो नगर पालिका परिषद, सिटी कॉन्वेंट स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, केएमवी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लालाराम श्रीदेवी महाविद्यालय, डीकेएस हायर सेकेंडरी स्कूल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए गंगा रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष पवन वर्मा व उनकी पत्नी लता वर्मा ने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का तिलक किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ठा. रघूराज सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. रिषीपाल सिंह, विनीता वर्मा, डिंपी, पूर्वी, रोहित वर्मा, सलीम गाजी, प्रशांत मुदगल, लवी, पंकज वर्मा, दीपक, प्रधानाचार्य अनीता वर्मा, पल वर्मा, ललित वर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।

दादों में सांस्कृतिक प्रस्तुति 

सांकरा में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। यहां कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हरिओम शंकर गुप्ता, प्रधान सांकरा बृजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार सिंह, चेतन शर्मा, टिंकू यादव, यशपाल सिंह यादव, राकेश गोस्वामी, प्रमोद बघेल, जिला महामंत्री भरतसिंह राजपूत, ओमपाल सिंह यादव, पवन गुप्ता, बिन्नामी सिंह, चोबसिंह, कुमार गौरव, संतोष राजपूत, नीडन् उर्फ टीटा महाजन, मौहर सिंह प्रधान, अनुज गुप्ता, सतीश यादव, उमेश राघव, राहुल शर्मा, संजू यादव, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।

 मांग पत्र सौंपे

 गंगा यात्रा के दौरान आलमपुर चौराहे पर प्रधान हप्पू सिंह व दुकानदार मनोज यादव, प्रदीप यादव आदि ने रोड के दोनों ओर नाला निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। वहीं सांकरा गंगा घाट पर्यटन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विनय यादव ने पक्का गंगा घाट व राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा सहित दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें