Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Govardhan Puja 2022: अलीगढ़ में घर-घर पूजे गए गोवर्धन महाराज, अन्नकूट का लगाया भोग

Govardhan Puja 2022 द्वापर युग में ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत एक अंगुली से उठा लिया था। भगवान की इस कृपा का समूचा ब्रज क्षेत्र आज भी कृतज्ञ है। मान्यता के साथ गोवर्धन का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Wed, 26 Oct 2022 07:52 PM (IST)
Hero Image
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन महाराज की पूजा करते भाजपा नेता एवं श्रद्धालु। फोटो जागरण

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। Govardhan Puja 2022 द्वापर युग में ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत एक अंगुली से उठा लिया था। भगवान की इस कृपा का समूचा ब्रज क्षेत्र आज भी कृतज्ञ है। इसी मान्यता के साथ बुधवार को गोवर्धन Govardhan का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। घर-आंगनों में गोबर से गोवर्धन महाराज पधारे गए।

यह भी पढ़ें:  अलीगढ़ में घातक स्‍थिति में पहुंचा Air Pollution, सांस के मरीजों की बढ़ी मुसीबत, बचाव को अपनाएं ये खास तरीका

Govardhan पर बच्‍चों व युवाओं ने की आतिशबाजी

भव्य श्रृंगार के साथ Govardhan गोवर्धन महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त निहाल हो उठे। श्री गोवर्धन महाराज, महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो। तोपे चढ़े दूध की धार, हो धार, तेरे माथे मुकुट विराज रहयो... गीत गाते हुए जब परिक्रमा लगाई तो हर घर में गोवर्धन की सात कोस की परिक्रमा का दृश्य जीवंत हो उठा। उन्हें अन्नकूट, खील, बतासे, दूध व दही सहित अन्य पकवानों और मिठाई से भोग लगाया। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी भी की।

यह भी पढ़ें : IGNOU में प्रवेश का अंतिम मौका, नए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी

Govardhan Maharaj की पूजा की

सुबह निर्धारित समय पर घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज पधारने का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की गोवर्धन Govardhan उठाते हुए आकृति गोबर से बनाई। सजाने के लिए खीलों के अलावा सूखे रंगों का भी प्रयोग किया गया। आकृति को आकर्षक ढंग से सजाया गया। घरों के अलावा स्कूल, कालेज व मंदिरों पर भी कार्यक्रम हुए। घरों में परिवार के साथ और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने मिलकर गोवर्धन महाराज  की परिक्रमा करते हुए गीत गाए। इसके बाद जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया।

सुबह की गई स्याहू की पूजा

Govardhan Puja से पहले तड़के स्याहू महाराज की पूजा की गई। महिलाएं घरों से सूप व छलनी बजाते हुए निकलीं और उन्हें गांव की सीमा के बाहर फेंक कर आईं। यह पूजा बच्चों को निरोग व परिवार में खुशहाली के लिए की जाती है।

श्री वार्ष्णेय मंदिर में मनाया Annaku Festival

श्री वार्ष्णेय मंदिर में सुबह 11:00 बजे गो माता का पूजन किया गया। साथ ही ठाकुर जी का भोग लगाया गया। इसके बाद कड़ी व भात का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर बाद अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। शाम को गोवर्धन महाराज Govardhan Maharajके भव्य दर्शन भक्तों ने किए। इस मौके पर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप वाले, मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा, राजाराम मित्र, राजेंद्र पीतल, एलडी वार्ष्णेय, इंद्र कुमार तेल वाले, पूर्व विधायक संजीव राजा, आशुतोष वार्ष्णेय, शकुंतला भारती, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, अतुल गुप्ता सीए, मीडिया प्रभारी भुवनेश आधुनिक, पार्षद अलका गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता फ़ोटो वाले उपस्थित रहे।

Annakoot की सब्जी में महंगाई का तड़का

अलीगढ़। पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद सब्जी के भाव बढ़े हुए थे। पर, गोवर्धन पर्व पर भाव और बढ़ा दिए गए। सुबह बाजार गए लोगों को Annakoot अन्नकूट की सब्जी 140 रुपये किलो तक मिलीं। जबकि, बीते साल त्योहार पर 100 रुपये किलो तक सब्जी उपलब्ध थीं। दुकानदारों का कहना है कि मंडियों से ही सब्जी महंगी मिल रही हैं। दीपावली के बाद गोवर्धन पर्व पर घर-घर में Annakoot अन्नकूट का प्रसाद बनता है।

Annakoot लेने वालों की लगी भीड़

बुधवार को इस अन्नकूट पर महंगाई का असर दिखाई दिया। सब्जी के भाव पिछले दिनों की तुलना में अधिक रहे। ऐसे में लोग थोड़ी-थोड़ी सब्जी ही खरीद रहे थे। जगह-जगह भंडारे होते हैं, इसके लिए भी सब्जी की मांग अधिक रहती है। सुबह होते ही सब्जी की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी। पड़ाव दुबे, महावीरगंज, जयगंज स्थित सब्जी बाजार में खरीदारों की भीड़ अधिक देखने को मिली। इनमें अधिकांश वे लोग थे, जो भंडारे का आयोजन करते हैं।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में लोगों का गुस्‍सा फूटा,शव रखकर थाने का घेराव, इंस्पेक्टर-दारोगा लाइनहाजिर

सब्‍जी की कीमतों में उछाल

धनीपुर मंडी में भी सब्जी की कीमतों में उछाल था। आलू, लौकी, फूल गोभी, बैंगन, मूली, पत्ता गोभी आदि सब्जियों के भाव अधिक थे। देसी टमाटर 60 रुपये किलो तक बिका। सब्जी विक्रेता कुलदीप ने बताया कि अन्नकूट पर सब्जी की मांग अधिक होने से किसान कीमत बढ़ा देते हैं। सीधे मंडी में सब्जी की आपूर्ति करते हैं। बरसात के चलते सब्जी पहले से महंगी मिल रही है। इसलिए भी कीमतों में उतार-चढ़ाव है। मंडी से फुटकर बाजार आने तक कीमत और बढ़ जाती है।

120 रुपये किलो बिकी अन्‍नकूट की सब्‍जी

फुटकर बाजार में दुकानदार अपने भाव में सब्जी बेचते हैं। सब्जी विक्रेताओं ने 120 रुपये प्रति किलो तक अन्नकूट की सब्जी का पैकेट बेचा। इस पैकेट में अन्नकूट प्रसाद में डलने वाली सब्जियां थोड़ी-थोड़ी मात्रा में थीं। ग्राहक भी दिक्कतों से बच गए। अलग-अलग सब्जी नहीं लेनी नहीं पड़ी।