Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बंद हिंद एग्रो मीट फैक्ट्री में अवैध कटान, 12 गिरफ्तार

छेरत में बंद चल रही हिंद एग्रो मीट फैक्ट्री में अवैध कटान पकड़ा गया। यहां रोज 150 से अधिक पशुओं को काटा जा रहा था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Updated: Fri, 05 Jul 2019 03:23 PM (IST)
Hero Image
बंद हिंद एग्रो मीट फैक्ट्री में अवैध कटान, 12 गिरफ्तार

अलीगढ़ (जेएनएन)।  छेरत में बंद चल रही हिंद एग्रो मीट फैक्ट्री में अवैध कटान पकड़ा गया। यहां रोज 150 से अधिक पशुओं को काटा जा रहा था। सुबह पांच बजे एसडीएम कोल रंजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को 35 से ज्यादा पशुओं का मांस मिला। 70 से ज्यादा पशु जिंदा मिले। टीम ने पशुओं को कब्जे में ले लिया। 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मांस को नष्ट करा दिया गया। सभी के खिलाफ जवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

एशिया की थी मशहूर फैक्ट्री

हिंद एग्रो एशिया की मशहूर मीट फैक्ट्री थी, जिसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया था। फैक्ट्री संचालक ने बिजली कनेक्शन कटवा दिया था। कुछ दिनों बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रबंधक ने जरूरी कागजात लगा दिए तो प्रशासन ने फैक्ट्री की सील खोलने के निर्देश दे दिए। मगर प्रबंधन ने संचालन की अनुमति नहीं ली, न ही बिजली कनेक्शन कराया था। प्रशासन को जानकारी मिली कि फैक्ट्री में हाथों से पशुओं का कटान हो रहा है। मीट को शहर में भेजा जाता है।

सुबह पांच बजे मारा छापा

 गुरुवार को सुबह पांच बजे एसडीएम कोल के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन टीम फैक्ट्री पहुंची। टीम को देखकर पशुओं का कटान कर रहे लोग दीवार फांदकर भागने लगे, फिर भी पुलिस ने 12 लोगों को दबोच लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से उन लोगों में खलबली मची हुई जो अवैध रूप से कटान करते हैं।