Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: 'उपचुनाव में कांग्रेस नहीं जीती तो मेरी खैर नहीं', अलीगढ़ में कार्यकर्ता से बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Naseemuddin Siddiqui In Aligarh Update News खैर में आए कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा सरकार पर करारे हमले करते हुए कहा कि सरकार में जंगलराज कायम है। झूठ बोलने वालों ने लगाए सच के बोर्ड। पूर्व मंत्री ने अलीगढ़ में उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं अपना मोबाइल नंबर नोट कराया। उन्होंने नौ अक्टूबर की रैली के लिए तैयार रहने को कहा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:20 PM (IST)
Hero Image
Naseemuddin Siddiqui: कांग्रेस के नेता है नसीमुद्दीन सिद्दीकी।

संवाद सूत्र,जागरण। खैर/अलीगढ़। Naseemuddin Siddiqui: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, झूठ बोलने वाले सच को बोर्ड लगाकर बैठे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बहन-बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को गौमत चौराहा स्थित कंचन फॉर्म हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। खैर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर खैर भेजा है। उप चुनाव में कांग्रेस नहीं जीती तो मेरी खैर नहीं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता सबकुछ भूलकर तैयारी में जुट जाएं और गांव-गांव घर-घर जाएं।

कार्यकर्ताओं को नोट कराया मोबाइल नंबर

पुराने व नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ें। नसीमुद्दीन सिद्दीकीन ने अपना मोबाइल नंबर सभी कार्यकर्ताओं को नोट कराया। कहा, किसी भी समय मुझे काल कर सकते हैं। मैं खुद कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें मनाऊंगा। अलीगढ़ मेरे लिए कोई नया नहीं है। ब्राह्मण समाज व ठाकुर समाज के लोगों को मैंने ही पूर्व में विधायक व सांसद बनाने का काम किया।

नौ अक्टूबर को होगी कांग्रेस की रैली

नौ अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें। कांग्रेस को मिलेगी सीट, गठबंधन लड़ेगा चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत ने कार्यकर्ताअों को आश्वस्त किया कि उप चुनाव में यह सीट कांग्रेस को मिलेगी। सपा व कांग्रेस का गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। दावेदार अपना बायोडेटा चुनाव प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उपलब्ध करा दें।

ये भी पढ़ेंः फातिहा पढ़ने पहुंचे लोगों ने जब कब्र खुली देखी तो रह गए हैरान; कारी के शव की गर्दन थी गायब, तंत्र की आशंका

हरियाणा में नहीं मिलेगा अपराधी और बाहरी लोगों को टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि अपराधी व बाहरी लोगों को किसी भी कीमत पर कांग्रेस टिकट नहीं देगी। प्रत्याशी आप लोगों के बीच का ही होगा। पूर्व चेयरमैन रघुकुल तिलक गौड़ ने कहा कि सबसे ज्यादा स्वतंंत्रता सैनानी खैर से हुए। वे कांग्रेस में परिवारवाद की बात करतें हैं। हमारे ही नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने किया।

ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: रात में घर नहीं पहुंचा फौजी बेटा तो पिता ने पुलिस को दी तहरीर, होटल में 'अय्याशी' के दौरान हुआ था गिरफ्तार

दावेदारों से की बात

सम्मेलन के बाद पूर्व मंत्री व अन्य नेताओं ने दावेदारों से अलग-अलग वार्ता की। प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, महानगर अध्यक्ष नावेद खान, जियाउद्दीन राही, कैलाश गौतम, सागर सिंह तोमर, सरदार अजीत सिंह, विक्की चौहान, दीपक भारद्वाज, आकाश दिवाकर, चोब सिंह वर्मा, जमील अहमद, सीता शर्मा, रोहताश सिंह, कैलाश वाल्मीकि, रोशनी सिंह, हरेंद्र राजोलिया सहित आदि उपस्थित रहे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें