Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब एक क्लिक पर मिलेगा अलीगढ़ नगर निगम की संपत्ति का ब्योरा aligarh news

पिछले पांच माह में 24.28 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई है जिसकी कीमत 11.49 अरब रुपये है। अब ये ब्योरा ऑनलाइन होगा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 07 Sep 2019 02:00 PM (IST)
Hero Image
अब एक क्लिक पर मिलेगा अलीगढ़ नगर निगम की संपत्ति का ब्योरा aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)। सरकारी संपत्तियों पर लगातार होते कब्जे व संबंधित महकमों के ढुलमुल रवैये पर गंभीर प्रदेश सरकार संपत्तियों का ब्योरा ऑनलाइन करने जा रही है। इसमें नगर निकायों पर विशेष जोर है, क्योंकि जमीन से संबधित ज्यादातरमामले इसी महकमे के होते हैं तथा अनियमिताएं भी खूब हैं। अलीगढ़ में अरबों की सरकारी संपत्ति पर वर्षों से कब्जा रहा। पिछले पांच माह में 24.28 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई है, जिसकी कीमत 11.49 अरब रुपये है। अब ये ब्योरा ऑनलाइन होगा। इसके बाद एक क्लिक पर संपत्ति का पूरा सामने होगा।

ढहा दीं कई इमारतें

शहर को चार जोन में बांटकर प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई की। कई मैरिज होम, ट्रांसपोर्ट कंपनियां, पेट्रोल पंप, स्कूल, मकान ढहा दिए गए। रामघाट रोड, सेंटर प्वॉइंट, गूलर रोड आदि क्षेत्रों में महाबली गरजा। विरोध भी खूब हुआ और राजनीतिक दबाव भी था, मगर प्रशासन पीछे नहीं हटा। सख्ती के चलते 242843 वर्गमीटर भूमि कब्जामुक्त कराई, जिसकी कीमत 11494289000 आंकी गई। 

उद्योगपतियों पर दर्ज हुए मुकदमे

गूलर रोड पोखर पर कब्जा करने के आरोप में नामचीन उद्योगपतियों पर मुकदमे दर्ज कराए गए। करीब छह हेक्टेयर में फैली पोखर की भूमि में से नगर निगम दो हेक्टेयर ही कब्जामुक्त करा सका है, जो 22 करोड़ की है।  पूरी भूमि की कीमत करीब 71 करोड़ है।

कर्मचारी भी होंगे ऑनलाइन

निगम के कर्मचारियों का डाटा भी ऑनलाइन किया जा रहा है। कितने कर्मचारी किस विभाग में, किन पदों पर हैं, ये ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। निगम के विकास कार्यों की डाटा फीडिंग भी की गई है।

कब्जामुक्त कराई भूमि

क्षेत्र, क्षेत्रफल (वर्गमीटर में), कीमत

जोन एक,36520,1893620,000

जोन दो,41720,1546020,000

जोन तीन,6570,78840000

जोन चार,158033,79758,09,000