Move to Jagran APP

Aligarh News: भाजपा विधायक से मुलाकात के चर्चित वीडियो ने बसपा पदाधिकारी को करा दिया पार्टी से बाहर

BSP leader expelled बसपा के पूर्व मंडल कोर्डिनेटर रहे गजराज सिंह विमल को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती से 15 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह व मंडल प्रभारी अशोक सिंह ने मुलाकात की थी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Sat, 22 Oct 2022 08:54 AM (IST)
Hero Image
बसपा के पूर्व मंडल कोर्डिनेटर रहे गजराज सिंह विमल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
अलीगढ़,जागरण संवाददाता। BSP के पूर्व मंडल कोर्डिनेटर रहे गजराज सिंह विमल को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती से 15 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह व मंडल प्रभारी अशोक सिंह ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद संगठन में फेर बदल हुआ था। गजराज सिंह विमल को जिला सचिव पद से निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- CNG Price Hike : अलीगढ़ में बढ़े CNG के रेट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत, आज बिक रहा इस भाव

BSP नेता ने दी सफाई

BSP leader विमल ने कहा कि BJP नेता व विधायक ठा. जयवीर सिंह के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। जबकि जिस फोटो में मुलाकात दिखाई है, वह फोटो पुराना था। विमल वर्ष 2011 में तत्कालीन मायावती सरकार के मंत्री संगठन के जोन प्रभारी केके गौतम ने जिला प्रभारी पद से निष्कासित किया था। तब उन पर अकराबाद ब्लाक में प्रमुख चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को हराने का आरोप था। दो साल पहले भी जिले के कद्दावर नेता से नजदीकियों व सामूहिक आयोजनों में साथ देखने पर BSP ने बाहर का रास्ता दिखाया था।

गजराज को दिखाया  BSP से बाहर का रास्‍ता 

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में मायावती पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक लेने जा रही हैं। जिले से भी जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में भाग लेने जाएंगे। इस बैठक से पहले गजराज सिंह विमल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना बड़ी कार्रवाई है। विमल बसपा के कई बार जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल कार्डिनेटर व अन्य मंडलों के प्रभारी भी रहे हैं। यह बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं।

BSP प्रमुख मायावती का निर्णय सिरमौर

BSP leader विमल के निष्कासन की कार्रवाई जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि विमल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी थी। बहनजी (मायावती) के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।गजराज सिंह विमल ने कहा कि वे बसपा व बहुजन समाज मूमेंट के सदैव कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। बसपा के गठन से वे संस्थापक सदस्य रहे हैं। इस पार्टी के प्रति सदैव आस्था रहेगी। बहनजी का जो भी निर्णय है, वह सिरमौर है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।