Move to Jagran APP

Moon seen in Aligarh : पहला रोजा आज, इफ्तार में अब नहीं होगी कोई पाबंदी

कोरोना संकट के चलते दो साल के बाद बिना किसी पाबंदी के इस बार पाक-ए-रमजान हैं। रोजा रखने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। इफ्तार की दावतों का दौर भी चलेगा। इस बार 15 से 25 प्रतिशत तक खाद्य सामग्री पर तेजी है। रविवार को पहला रोजा होगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Sun, 03 Apr 2022 07:34 AM (IST)
Hero Image
मुस्लिम समाज के लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकल पड़े।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शनिवार देर रात चांद दिखने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे रोड सब्जी मंडी चौक, ऊपर कोट, रसलगंज, सिविल लाइंस, दोदपुर, मेडिकल रोड सहित अन्य बाजारों में मुस्लिम समाज के लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकल पड़े। अन्य दिनों के अपेक्षा रात को बाजारों में खासी भीड़ भाड़ थी। सहरी और रोजा इफ्तार के लिए खजूर, सिवईं सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों का भीड़ थी। कोरोना संकट के चलते दो साल के बाद बिना किसी पाबंदी के इस बार पाक-ए-रमजान हैं। रोजा रखने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। इफ्तार की दावतों का दौर भी चलेगा। पिछली बार की तुलना में इस बार 15 से 25 प्रतिशत तक खाद्य सामग्री पर तेजी है। रविवार को पहला रोजा होगा।

रोजेदार

रोजेदारों को ऊर्जा देने के लिए खजूर की कई किस्में बाजार में मौजूद हैं। इसकी कीमत दो सौ रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये प्रतिकिलो तक है। खजूर खरीदने के लिए बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। रमजान के दौरान खजूर की अधिक मांग रहती है। ऐसे में अस्थायी तौर पर खजूर की बिक्री करने वाले विक्रेता भी बाजार में देर रात तक बाजार में जमे रहे। दोदपुर, मेडिकल रोड, रसलगंज में पाक-ए- रमजान के मद्देनजर खजूर की दुकानें सजी हुई हैं। सभी बाजारों में सबसे ज्यादा मांग सऊदी अरब से आने वाली खजूर की अलग-अलग किस्मों की है। हालांकि बीते वर्षो की तुलना में अलग-अलग किस्मों में 20 से लेकर 500 रुपये की बढोतरी हुई है।

कारोबारियों के मुताबिक इस साल खजूर का बिजनेस काफी अ'छा होने की उम्मीद है। कोविड का संकट खत्म होने से बाजार में खजूर की मांग बढ़ी है। अभी सउदी और ईरान में खजूर के रेट बढ़े हैं। डालर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से महंगाई दिख रही है। इस साल खजूद का आयात भी बढ़ा है। पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खजूर आयात हो रहा है। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में सबसे ज्यादा खजूर उतरता है। उसके बाद मुंबई और चेन्नई के पोर्ट पर खजूर आता है। अभी मार्केट में ईरान और साउदी के कलमी, अजवा, अंबर, मशरूख खजूर की मांग अधिक है। इस बार रोजा इफ्तार की दावतें भी खूब होंगी। दो साल बाद खुलकर इफ्तार की दावतें होंगी। ऐसे में खजूर की खपत बढ़ेगी।

इसलिए रोजा के बाद खाते हैं खजूर

रमजान में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं, शाम को नमाज के बाद इफ्तार में खजूर खाते हैं। माना जाता है कि खजूर पैगंबर हजरत मोहम्मद का पसंदीदा फल था। वे खजूर खाकर रोजा खोलते थे। इसलिए आज भी मुसलमान खजूर से रोजा खोलते हैं। इन दिनों बाजार में खजूर की बिक्री बढ़ जाती है।

दो साल बाद कोरोना के संकट बादल छंटे हैं। इस बार पाक-ए-रमजान को लेकर परिवार में काफी उत्साह है। हमने खरीदारी की है। पहला रोजा घर के सभी लोग रखेंगे। उनकी सहरी व इफ्तार के लिए खाद्य वस्तुएं खरीदी हैं।

- असरार हुसैन, सिविल लाइंस

सऊदी अरब में कल ही चांद का दीदार हो गया था, इस लिए अपने देश में शनिवार को चांद दिखना तय था। हम रोजा रखेंगे। घर के अन्य सदस्य भी रखेंगे। दो साल बाद बिना किसी डर व दहशत के सहरी व इफ्तार की दावतों का दौर चलेगा।

- डा. मासूमा यूसुफ, मैरिस रोड

रमजान का समय :

पहला रोजा

इफ्तार - 6:40 (शाम)

दूसरा रोजा

सेहरी - 4:40 (सुबह)

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।